Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pratapgarh News: हैवानियत की शिकार नाबालिग की अंत्येष्टि से पहले सात घंटे चली तकरार, सीओ के समझाने पर माने परिजन

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 09:06 AM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे गिरफ्त ...और पढ़ें

    शव घर लाए जाने की सूचना पर ग्रामीणों की जुटी भीड़। जागरण।
    शव घर लाए जाने की सूचना पर ग्रामीणों की जुटी भीड़। जागरण।

    HighLights

    1. मुख्य आरोपित के माता–पिता व मामा पर भी मुकदमा
    2. इलाज के दौरान गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता की प्रयागराज में गई थी मौत
    3. शुक्रवार सुबह शव लाया गया घर, सात घंटे बाद किया गया अंतिम संस्‍कार

    संवाद सूत्र, जागरण, लीलापुर। हैवानियत की शिकार बनी किशोरी की इलाज के दौरान मौत के बाद गमगीन स्वजन का गुस्सा और बढ़ गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह किशोरी का शव घर लाया गया तो कोहराम के बीच लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

    पहले मुख्यमंत्री फिर डीएम के आने की मांग रखते हुए स्वजन गिरफ्तार आरोपित को फांसी व उसके माता–पिता समेत तीन की गिरफ्तारी तथा आरोपित की जमीन पर शव दफन करने की मांग करने लगे। मांगें पूरी न होने तक लोग शव का अंतिम संस्कार न करने की बात पर अड़ गए। सीओ द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग किसी तरह माने। तब जाकर करीब सात घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

    लीलापुर के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर घर से बकरी चराने निकली थी। वह काफी देर नहीं लौटी तो दोपहर करीब तीन बजे किशोरी का भतीजा खेत की तरफ गया। बाजरे के खेत में किशोरी को लहूलुहान देख चीख पड़ा था। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। मुंह दुपट्टे से बांधा गया था।

    इसे भी पढ़ें-बस्ती में दरिंदगी: दुकानदार ने युवती को 5 साल तक बनाया हवस का शिकार, दोस्तों संग मिलकर किया दुष्कर्म

    नाक–मुंह से खून टपक रहा था। हैवानियत की शिकार किशोरी का स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में इलाज चल रहा था। गंभीर दशा के चलते आईसीयू में उसकी बेहोशी बनी हुई थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    इधर घटना को लेकर किशोरी की मां की तहरीर पर अनिल भूंज पुत्र कैलाश देवली निवासी बहेलियन का पुरवा के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को, मारपीट, एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई थी। घटना के करीब 27 घंटे के अंदर ही पुलिस से सोमवार शाम कमौरा जंगल के पास मुठभेड़ होने पर आरोपित अनिल भूंज के पैर में गोली लग गई। अब आरोपित जेल में निरुद्ध है।

    शुक्रवार को आक्रोशित लोगों को समझाते सीओ राम सूरत सोनकर।-जागरण।


    किशोरी की मौत के बाद पिता ने दी तहरीर

    मामले को लेकर गुरुवार रात मृतका के पिता ने भी तहरीर दी और आरोप लगाया कि मुख्य आरोपित अनिल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसके पिता, मां सुनीता व मामा पिंटू निवासी धारुपुर लालगंज जान से गाली व जन से मारने की धमकी दे रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें-विजयादशमी पर गोरखपुर में राघव-शक्ति मिलन, मां दुर्गा ने की भगवान राम की प्रदक्षिणा

    इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग मृतक किशोरी का शव लेकर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव पहुंचे। इसके बाद लोग मुख्यमंत्री फिर डीएम के आने की मांग रखते हुए स्वजन गिरफ्तार आरोपित को फांसी व उसके माता–पिता तथा मामा की गिरफ्तारी व आरोपित की जमीन पर शव दफन करने की मांग करने लगे।

    मांगे पूरी न होने तक लोग शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ के बहुत समझाने पर दोपहर करीब एक बजे स्वजन किसी तरह माने। इसके बाद गांव स्थित अंतेष्टि स्थल पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।