विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

...तो प्रतापगढ़ में अस्पताल से फरार बदमाश मुंबई भाग गया, बालिका से दुष्कर्म आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 25 Dec 2025 02:06 PM (IST)

प्रतापगढ़ में एक बालिका से दुष्कर्म का आरोपित जावेद उर्फ चांद बाबू पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपित के हिरासत से फरार आरोपित की तलाश में लगी पुलिस। जागरण

प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपित के हिरासत से फरार आरोपित की तलाश में लगी पुलिस। जागरण

HighLights

  1. 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को लगी है पुलिस की गोली

  2. गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती, रात भर की गई तलाश

  3. दारोगा समेत ड्यूटी पर रहे चार पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। सात वर्ष की बालिका से दुष्कर्म करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। घायल होने के बाद अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया था। अस्पताल से वह भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

आरोपित जावेद के बाएं पैर में लगी है गोली 

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह बालिका से दुष्कर्म का आरोपित जावेद फरार हो गया था, जबकि उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इससे पुलिस में खलबली मची है। उसके भागने में लापरवाही सामने आने पर दारोगा समेत ड्यूटी पर रहे चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस को आशंका है कि वह सुलतानपुर के रास्ते मुंबई भाग सकता है।

आरोपित के दो सहयोगी पुलिस हिरासत में

पट्टी इलाके के एक गांव की बालिका शनिवार शाम घर के पास थी। उसे अपने साथ ले जाकर उड़ैयाडीह के 28 वर्ष के जावेद उर्फ चांद बाबू ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपित के दो सहयोगियों को पुलिस पकड़ चुकी है।

जावेद की तलाश में लगी हैं पुलिस की चार टीमें 

जावेद को पुलिस ने मंगलवार आधी रात के बाद पट्टी-चांदा मार्ग के आमापुर मोड़ के पास मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जावेद के पैर में गोली लगी। एसपी ने आरोपित की तलाश में चार टीमों का गठन किया है।

गिरफ्तारी को पुलिस टीम मुंबई जाएगी

जावेद के घर पर शनिवार से ही ताला लगा है। बुधवार को पूरी रात पुलिस वाले उसे प्रतापगढ़ से लेकर अमेठी, सुलतानपुर, रायबरेली, जौनपुर तक तलाशे। रिश्तेदारों के यहां भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि वह मुंबई भाग सकता है। वहां भी टीम भेजने की तैयारी है।

बढ़ेगी इनाम की राशि

संगीन अपराध करने व उसके बाद हिरासत से भाग जाने का दूसरा अपराध करने वाले जावेद पर इनाम राशि बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पुलिस विधिक विमर्श कर रही है। इनाम की राशि आइजी स्तर से 50 हजार घोषित हो सकती है।

मरीजों की भीड़ में भर्ती कर दिए जाते हैं अपराधी

बंदियों व कैदियों की निगरानी में कई तकनीकी कमियां देखने को मिल रही हैं। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में संवेदनशील अपराधियों व जेल से लाए जाने वाले कैदियों को भी सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। जिस वार्ड में जावेद को रखा गया था, उसमें छह बेड थे। उसमें अन्य मरीज भी भर्ती थे। ऐसे में तीमारदारों का भी आना-जाना होता है तो भीड़ का फायदा उठाकर भी बंदी व अपराधी यहां से आसानी से भाग सकते हैं। अभी पिछले दिनों एक अधिवक्ता को उनकी बाइक पर बैठे युवक ने गले पर चाकू से मारकर घायल कर दिया था। उसे भी पकड़कर ग्रीन एरिया वार्ड में भर्ती कराया गया था तो वहां भर्ती अन्य मरीज सहम गए थे। आरोपित अनाप-शनाप बक रहा था और जान देने की धमकी दे रहा था।

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपित : एसपी

एसपी दीपक भूकर का कहना है कि पाक्सो आरोपित जावेद की तलाश तेजी से की जा रही है। टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा। -दीपक भूकर, एसपी ----

यह भी पढ़ें- प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में ट्रैक्टर समेत चालक का अपहरण, गुंडा टैक्स न देने पर वारदात, पुलिस ने बरामद किया

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : एक सप्ताह तक रहेगा घने कोहरे का दौर, शनिवार से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर करेगी परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।