Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pratapgarh: पत्नी को पीट रहे सिपाही ने थाना प्रभारी का हाथ झटक कर तोड़ दी ऊंगली, तहरीर मिलने दर्ज हुआ मुकदमा

    By Ramesh TripathiEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 12:04 AM (IST)

    मूलरूप से बलिया जनपद के थाना सहतवार के परिसया निवासी अमित कुमार सिंह कोतवाली में सिपाही पद तैनात है। उसकी पत्नी प्रीति की चार माह पूर्व डिलीवरी हुई थी ...और पढ़ें

    पत्नी दो माह मायके में रहने के बाद वह पट्टी आई थी।
    पत्नी दो माह मायके में रहने के बाद वह पट्टी आई थी।

    पट्टी, जागरण संवाददाता: कोतवाली में तैनात सिपाही द्वारा पत्नी की पिटाई की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने उसे समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित सिपाही ने उन्हें भी झटक दिया। इससे प्रभारी कोतवाल की हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। मामला बढ़ने पर सिपाही का 151 में चालान भी कर दिया गया। एसडीएम के न्यायालय में उसे पेश किया गया, जहां पर उसे जमानत मिल गई। देर शाम पत्नी की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    मूलरूप से बलिया जनपद के थाना सहतवार के परिसया निवासी अमित कुमार सिंह कोतवाली में सिपाही पद तैनात है। उसकी पत्नी प्रीति की चार माह पूर्व डिलीवरी हुई थी। दो माह मायके में रहने के बाद वह पट्टी आई। वह अपने पति व मां के साथ ढकवा मोड़ चौराहे पर किराए के मकान में रहती है। 

    मंगलवार दोपहर में मायके जाने को लेकर पत्नी से अमित का विवाद हुआ। सिपाही की सास ने बेटी के पक्ष में बोलना शुरू किया तो आरोप है कि आक्रोशित सिपाही ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी ने इंस्पेक्टर को फोन कर दिया। 

    इंस्पेक्टर ने एसपी सतपाल अंतिल को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर पट्टी कोतवाली के इंचार्ज जयशंकर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पत्नी की पिटाई कर रहे अमित को साथी सिपाहियों ने हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। 

    खबरें और भी

    थाना इंचार्ज जयशंकर तिवारी स्वयं पुलिस वाहन से उतर कर गए तो सिपाही ने उन्हें भी झटक दिया। इससे उनके दाहिने हाथ की उंगली टूट गई। फिर किसी तरह मामला शांत हुआ। एसपी के निर्देश पर पीड़ित पत्नी का मेडिकल कराया गया। सिपाही का 151 में चालान कर उन्हें एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया। 

    चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच इससे पहले भी कई बार झगड़ा हुआ है, लेकिन थाने तक मामला पहली बार पहुंचा है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।