Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में ओएचई पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, रेल ट्रैक डेढ़ घंटे बाधित रहा

    Updated: Wed, 27 May 2026 12:04 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में नया माल गोदाम रोड के पास एक युवक की ओएचई विद्युत पोल पर चढ़ने से करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के कारण लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग डेढ़ घंट ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में ओएचई पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत।

    प्रतापगढ़ में ओएचई पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। नया माल गोदाम रोड के पास ओवरहेड इक्विपमेंट विद्युत पोल पर चढ़े युवक की मंगलवार को भोर में करंट से मौत हो गई। इस दौरान तार भी टूट कर गिर पड़ा। इससे लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग बाधित हो गया। शव की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी। डेढ़ घंटे के बाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ।

    मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के दक्षिणी छोर पर नया माल गोदाम पर मंगलवार को भोर में चार बजे जंक्शन से कानपुर को जाने वाली इंटरसिटी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 4. 25 बजे यहां से गंतव्य के लिए रवाना की जाती। जंक्शन पर चहल-पहल कम थी।

    अचानक नया मालगोदाम रोड के समीप ओएचई पर चिन्गारी उठी और तार टूटकर गिर पड़ा। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। आनन-फानन जीआरपी व आरपीएफ की टीम साथ वह मौके पर पहुंचे, तो ओएचई पोल के पास जमीन पर युवक गिरा पड़ा था।

    वह पोल पर चढ़ गया था। तार छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। इधर, तार भी टूटकर लटक रहा था। थोड़ी ही देर में स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल भी पहुंच गए। इसके बाद शव को जीआरपी थाने ले जाया गया।

    खबरें और भी

    तकनीकी टीम ने ओएचई के तार को ठीक करने के लिए पावर ब्लाक लिया गया। इससे लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग बाधित हो गया। तार को दुरुस्त करने में 1 घंटे 35 मिनट लग गए। सुबह 5.35 बजे ओएचई पोल पर सप्लाई शुरू हुई। इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 12 मिनट विलंब से रवाना हुई।

    प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी को जाने वाली पीबी पैसेंजर भी निर्धारित समय सुबह पांच बजे से एक घंटे 25 मिनट विलंब से सुबह 6.25 बजे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर टीम मौके पर गई थी। तार टूटने से रेल मार्ग बाधित हो गया था। उसे दुरुस्त कर ट्रेनों का संचालन कराया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया दिया गया है। जीआरपी की टीम घटना की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पानीपत में करंट लगने से बेहोश महिला को मिट्टी में 20 मिनट दबाया, अंधविश्वास ने ली जान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: सुल्तानपुरी मीट दुकान में करंट से युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना