विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध दशा में मौत, कॉलेज के हॉस्टल के पास मिला शव; वजह तलाश रही पुलिस

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 12:30 PM (IST)

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में 27 वर्षीय छात्र मिथलेश कुमार का शव हॉस्टल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे हड़कंप ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के छात्र मिथलेश कुमार की संदिग्ध हाल में मौत हो गई।

प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के छात्र मिथलेश कुमार की संदिग्ध हाल में मौत हो गई।

HighLights

  1. पुलिस जांच-पड़ताल की, फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किया

  2. 27 वर्षीय मेडिकल छात्र मिथलेश कुमार बलिया का रहने वाला था

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिले के मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल के पास मेडिकल के छात्र अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध दशा में मेडिकल छात्र की मौत के मामले की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है।

मिथलेश कुमार 2024 बैच का मेडिकल छात्र था

27 वर्षीय मिथलेश कुमार वर्ष 2024 बैच का मेडिकल छात्र था। वह बलिया का रहने वाला था। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास मिथलेश मृत अवस्था में पाया गया। छात्र-छात्राओं की भीड़ वहां इकट़्ठा हो गई। सूचना मिली तो वहा पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और गहनता से जांच-पड़ताल व साक्ष्य संकलित किए। 

mithilesh file photo

हॉस्टल के पास अचेत अवस्था में मिला 

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह मिथलेश हॉस्टल के पास अचेत अवस्था में मिला। उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। मिथिलेश के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई है।

रविवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया। मृतक की पहचान मिथिलेश निवासी जनपद बलिया के रूप में हुई है। उसने वर्ष 2024 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था और वर्तमान में फर्स्ट ईयर का छात्र था। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी।

यह भी पढ़ें- जामिया में बवाल: इमरान मसूद-प्रतापगढ़ी पर FIR की तैयारी, कांग्रेस सांसदों की एंट्री पर सवाल; गृह मंत्रालय पहुंची रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस की बैठक के दौरान करंट से दो की मौत, 14 घायल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।