Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला सिपाही से पुलिसकर्मी का अफेयर, पीड़ित पत्नी ने प्रतापगढ़ में चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:31 PM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ में यातायात विभाग के एक सिपाही आनंद जीत के महिला सिपाही से अफेयर मामले में सिपाही की पत्नी ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में महिला सिपाही से अफेयर मामले में पुलिसकर्मी की पत्नी ने केस दर्ज कराया है।

    प्रतापगढ़ में महिला सिपाही से अफेयर मामले में पुलिसकर्मी की पत्नी ने केस दर्ज कराया है।

    HighLights

    1. यातायात विभाग में तैनात है सिपाही की एक बेटी है

    2. पत्नी ने सिपाही पर प्रताड़ित करने का भी लगाया आरोप 

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। यातायात विभाग में तैनात एक सिपाही की दोस्ती एक महिला सिपाही से हो गई है। उसके चक्कर में पड़कर वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। यह आरोप लगाते हुए सिपाही की पत्नी ने साहस दिखाते हुए अपने पति और उससे नजदीकी बढ़ा रही महिला सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    पति पर मारपीट का आरोप 

    बताया जाता है कि सिपाही आनंद जीत की पत्नी आरुषि ने जो केस दर्ज कराया है, उसके अनुसार वह एक बेटी की मां है। कुछ दिनों से उसका पति आनंद एक महिला सिपाही के चक्कर में पड़ गया है। वह उसी के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करने की धमकी देता है। पति द्वारा बराबर परेशान किया जा रहा है। घर आने पर मारपीट करता है। कहता है कि वह महिला सिपाही से शादी करेगा और पत्नी उसका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी।

    निलंबित हो चुका है आरोपित सिपाही

    यह प्रकरण प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग की ओर से आरोपित सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। शहर कोतवाल सुभाष यादव का कहना है कि आरुषि की तहरीर पर उसके पति आनंद, सास व देवर के साथ ही महिला सिपाही पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।