प्रतापगढ़ सदर की ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन, 15 दिन पूर्व घर में फिसलकर गिर गई थीं, इलाज के दौरान मौत
प्रतापगढ़ सदर की ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन हो गया। 58 वर्षीय शेषा देवी 15 दिन पहले घर में फिसलकर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के सदर ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन हो गया है, घर पर संवेदना जताने वालों की भीड़ जुटी है।
HighLights
सदर के मोहनगंज की रहने वाली थीं शेषा देवी
वर्ष 2021 में ब्लाक प्रमुख के पद पर जीती थीं चुनाव
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। घर में फिसलकर गिरी ब्लाक प्रमुख का इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर के मोहनगंज निवासी 58 वर्षीय शेषा देवी वर्ष 2021 सदर से ब्लाक प्रमुख बनी थीं। वह 15 दिन पहले घर में कामकाज के दौर फिसलकर फर्श पर गिर गई थीं। इस दौरान उनको चोटें आई थीं। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए विनीता हास्पिटल प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया था।
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन
प्रयागराज में इलाज के दौरान सुधार नहीं हुआ तो शेषा देवी को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनका शव लेकर घर चले आए। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर होगा।
घर पर संवेदना जताने वालों की भीड़
ब्लाक प्रमुख शेषा देवी के पति शिवशेष सिंह की सड़क हादसे में 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। इनके तीन बेटे अजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह और पिंकू सिंह हैं। उनके निधन की जानकारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित, बीडीसी सदस्य अजय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, सुजीत ओझा, अभय ओझा आदि ने शेषा देवी के घर पहुंचकर संवेदना जताई।