Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब शादी वाले घरों में नहीं होगी गैस कमी, प्रतापगढ़ में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत खत्म

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ में शादी वाले घरों को अब कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी नहीं होगी। खाड़ी युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने के बावजूद, जिला पूर्ति अधिकारी कार्या ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शादी वाले घरों को प्राथमिकता से मिल रहे कमर्शियल सिलिंडर।

    2. जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर प्राप्त करें सिलिंडर।

    3. ₹2,400 सुरक्षा राशि वापसी योग्य, ₹2,260 गैस मूल्य।

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर गैस पर पड़ा है। माह भर बाद भी अभी तक गैस की आपूर्ति पहले जैसी नहीं हो पा रही है। अब सहालग शुरू हो गया है। इसे देखते हुए जिनके यहां शादी पड़ी है। उनको प्राथमिकता से कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक को औपचारिकता से गुजरना पड़ेगा।

    सहालग मंगलवार से शुरू हो गया है, जिनके घर पर शादी का आयोजन है। उनको सिलिंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसके लिए उनको जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर आवेदन पत्र जमा करना होगा। उसमें शादी का कार्ड नत्थी करन पड़ेगा।

    इसके बाद डीएसओ द्वारा उसे रिमार्क कर गैस एजेंसी को फारवर्ड कर दिया जा रहा है। वहां पर संचालक एक कमर्शियल सिलिंडर देने के नाम पर 4,660 रुपये जमा कर रहे हैं। इसमें 2,260 रुपये गैस का और 2,400 रुपये सिक्योरिटी मनी शामिल है।

    आयोजन निपटने के बाद सिलिंडर एजेंसी में वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जा रही है। खास बात है कि जरूरत के हिसाब से गोदामों से सिलिंडर मिल जा रहा है। पूर्ति विभाग इसकी मानीटरिंग भी कर रहा है।

    खबरें और भी

    जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि जिन लोगों के यहां वैवाहिक आयोजन है। आवेदन के बाद उनको जरूरत के हिसाब से सिलिंडर मिल जा रहा है। सिलिंडर जमा करने पर सिक्योरिटी मनी भी वापस मिल जाएगी।

    लगातार बढ़ रहे आवेदन

    सिलिंडर के लिए सप्ताह भर पहले पांच से सात आवेदन ही हो रहे थे। अब तो डीएसओ कार्यालय में रोजाना 10 से 15 आवेदन हो रहे हैं। अभी आवेदन की संख्या और बढ़ेगी। हालांकि, डिमांड के अनुसार गैस एजेंसी संचालक भी कंपनियों से गैस सिलिंडर की मांग की है। सिलिंडर की खेप आने लगी है।