Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रतापगढ़ में कैदी ने प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2016 06:50 PM (IST)

    जिला जेल में कैदी ने बेहद संदिग्ध परिस्थितयों में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसको बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतापगढ़ (जेएनएन)। हत्या तथा लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे एक कैदी ने आज आत्मघाती कदम उठा लिया। जेल में सुरक्षा के तमाम दावे उस समय धरे रह गए जब एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया।

    जिला जेल में कैदी ने बेहद संदिग्ध परिस्थितयों में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसको बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवकुमार सिंह (40 वर्ष) हत्या तथा लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहा है। उसको जिला जेल के बैरक नम्बर एक में रखा गय था। आज सुबह करीब नौ बजे उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसके बैरक में करीब 40 कैदी है। किसी ने उसे रोका क्यों नही और धारदार हथियार कहा से बैरक में आया जेल प्रशासन इस पर कुछ भी कहने को तैयार नही। शिवकुमार धकराना थाना बडाना नई दिल्ली का रहने वाला है। जेल अधिकारियो का कहना था की वह बीमार रहता था।