यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raja Bhaiya Kunda: सोशल मीडिया पर दिखी राजा भैया के घर की लड़ाई, देवर-भाभी के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं
Raja Bhaiya and Bhanvi Singh Dispute नई दिल्ली में कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ...और पढ़ें

HighLights
- राजा भैया की पत्नी भानवी और भाई अक्षय प्रताप के बीच इंटरनेट पर हुई कहासुनी
- भानवी ने सीएम योगी से लगाई थी न्याय की गुहार
- अक्षय प्रताप ने भानवी के पोस्ट पर किया पलटवार
Raja Bhaiya Bhanvi Singh Dispute। जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : नई दिल्ली में कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh) की पत्नी भानवी कुमारी सिंह (Bhanvi Kumari Singh) और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के बीच इंटरनेट मीडिया पर कहासुनी हो रही है।
मुकदमे की फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर भानवी कुमारी ने एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) से न्याय की गुहार करते हुए कहा है कि अब फोरेंसिक रिपोर्ट में फर्जी साइन की बात साबित होने के बाद यूपी पुलिस को यह नहीं दिख रहा है। ऐसे में न्याय कैसे मिलेगा।
भानवी सिंह को अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
इस पोस्ट के जवाब में अक्षय प्रताप ने भी उसी तरह लिखा है कि आप ट्विटर पर यूपी पुलिस से इंसाफ मांग रही हैं। यह भी बता देतीं कि आपने दिल्ली में मेरे और इंद्रदेव पटेल, रामदेव सहित रघुराज प्रताप सिंह (Raja Bhaiya) के छह समर्पित सहयोगियों पर पहले से ही एफआइआर दर्ज कर रखी है।
हम भी चाहते हैं की असलियत सामने आए। सांच को आंच कहा। अक्षय ने यह पोस्ट रविवार सुबह 9:08 बजे की है, जबकि भानवी कुमारी सिंह की पोस्ट दो दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों के एक्स वार पर समर्थकों ने कई तरह के कमेंट भी दिए हैं।