Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के आरोपित के भाई का नोटों के बंडल के साथ Video वायरल, अविनाश और उसके रिश्तेदारों से हो सकती है पूछताछ

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:09 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला का नोटों के बंडल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अयोध्या पुलिस इस मामले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आरोपी अविनाश के भाई अमित का नोटों संग वीडियो वायरल।

    2. अयोध्या पुलिस परिवार व रिश्तेदारों से कर सकती पूछताछ।

    3. प्रतापगढ़ पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई शिकायत।

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल भेजे गए प्रतापगढ़ के बाबूपुर नरियावां निवासी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। रील में वह नोटों के बंडल लिए हुए दिख रहा है।

    इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा लोग करने लगे। इधर, अयोध्या पुलिस व एसआइटी अविनाश व उसके परिवार समेत रिश्तेदारों से पूछताछ करने कभी भी आ सकती है। अविनाश शुक्ला से जुड़ी छानबीन प्रतापगढ़ में भी हो सकती है।

    बुधवार को उसके भाई अमित का वीडियो उसके इंस्टाग्राम पर प्रसारित हुआ। इसमें गाना भी बज रहा है...पैसा का पूजा होत पैसा बा भगवान हो...। अमित भी अविनाश के साथ अयोध्या में रहता था। यह रील वैसे अगस्त 2025 की बनी बताई जा रही है। यह पैसा किसका है और उसे कहां से मिला, इसकी कोई पुष्टि स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकी (दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो व उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं करता)।

    दो साल पहले ही घर से रोजगार की तलाश में आया था अयोध्या

    उधर, महेशगंज के बाबूपुर नरियावां का अविनाश शुक्ला दो साल पहले ही घर से रोजगार की तलाश में राम नगरी गया था। वहां पर किसी से सिफारिश लगवाकर चढ़ावा गिनती का काम पा गया। वहां रहे अन्य लोगों के साथ काम करने लगा। तब तक उसे प्रतापगढ़ के लोग नहीं जानते थे।

    अचानक सात आरोपितों के साथ उसको भी चढ़ावा की हेराफेरी में पकड़े जाने पर जिले के लोगों को उसकी जानकारी हुई। उसके बैंक खाते प्रतापगढ़, सुलतानपुर या गोंडा में भी हो सकते हैं। इस आशंका पर पुलिस छानबीन कर रही है। उसके कुछ रिश्तेदारों से भी अयोध्या पुलिस सवाल कर सकती है। पैसे किसी रिश्तेदार के नाम पर भी जमीन या अन्य चीजें खरीदने में लगाया गया हो सकता है।

    खबरें और भी

    अविनाश या उसके भाई के बारे में सुनने में तो कई बातें आ रही हैं, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। प्रतापगढ़ पुलिस इसकी जांच भी नहीं कर रही है। -बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी