Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस भर्ती 2023 में फर्जीवाड़ा : मीरजापुर के 8 लोग फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से बने सिपाही, प्रतापगढ़ में खुला मामला

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 19 Jun 2026 01:27 PM (IST)

    पुलिस सीधी भर्ती 2023 में मीरजापुर के आठ लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का फर्जीवाड़ा कर सिपाही की नौकरी हासिल की। प्रतापगढ़ में प्रशि ...और पढ़ें

    पुलिस भर्ती 2023 में फर्जीवाड़ा करने पर प्रतापगढ़ में मीरजापुर के सात युवकों व एक युवती पर केस दर्ज हुआ है।

    पुलिस भर्ती 2023 में फर्जीवाड़ा करने पर प्रतापगढ़ में मीरजापुर के सात युवकों व एक युवती पर केस दर्ज हुआ है। 

    HighLights

    1. प्रतापगढ़ के रिक्रूट कैंप में प्रशिक्षण भी लिया, फिर अलग-अलग थानों में तैनाती भी पा गए

    2. प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली में जालसाज सात युवक व एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पुलिस सीधी भर्ती 2023 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मीरजापुर जिले के रहने वाले आठ युवकों ने जालसाजी करके स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का आश्रित बताते हुए उसका लाभ लेकर सिपाही की नौकरी हासिल कर ली।

    जालसाजों में सात युवक व एक युवती 

    जालसाज इन सात युवकों व एक युवती ने प्रतापगढ़ में तीन महीने पहले रिक्रूट कैंप में रहते हुए प्रशिक्षण भी लिया, फिर अलग-अलग थानों में तैनाती भी पा गए। उन पर जालसाजी का केस नगर कोतवाली प्रतापगढ़ में दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

    रिक्रूट ट्रेनिंग कैंप के प्रभारी ने दर्ज कराया केस 

    रिक्रूट ट्रेनिंग कैंप के प्रभारी रहे उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने जालसाजी का यह मुकदमा दर्ज कराया है। इनके अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का आश्रित बताने का दावा करने वाले रिक्रूटों के प्रमाण पत्र की जांच जब वहां के प्रशासन की मदद से कराई गई तो पता चला कि आरोपितों के घर में कोई भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं रहा।

    मीरजापुर के जिगना के ये हैं जालसाज 

    पांच जून को दर्ज कराए गए फर्जीवाड़े के इस मुकदमे के आरोपितों में मीरजापुर जनपद के जिगना थाना के परमानपुर गौरा गांव का रिक्रूट आरक्षी अभिषेक पांडेय पुत्र मनोज कुमार, रामपुर हंशवार गांवका रवि शंकर पुत्र प्रभु नाथ शामिल हैं।

    खबरें और भी

    विंध्याचल थाना के आरोपित

    इसके साथ ही विंध्याचल थाना के पट्टी सुपंथा गांव का प्रदीप कुमार पुत्र इंदमनी, जासा बधौरा गांव का अजय कुमार पुत्र जीत नारायन तथा शुभम दुबे पुत्र संजय, भोसिंह का पूरा गांव की खुशबू गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता, सरोई गांव का आकाश मिश्रा पुत्र अरुण कुमार मिश्रा, कोतवाली कटरा के बथुआ महुअरिया गांव का दिव्यांशु यादव पुत्र परमेश्वर यादव है।

    क्या बोले सीओ सिटी?

    इस संबंध में सीओ सिटी प्रशांत राज का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच-पड़ताल भी की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के कौंधियारा में सगे भाइयों का अपहरण, काली कार सवार अपहर्ताओं ने कुछ दूर आगे छोटे भाई को छोड़ा

    यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद कंगना रनौत पर अमर्यादित पोस्ट करने पर फंसे रानीगंज के सपा MLA आरके वर्मा, प्रतापगढ़ में केस दर्ज