विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी मां तो बच्चों ने पेड़ पर बांधा, मुंह पर कालिख पोती और बाल काटे- गांव में तनाव

Published: Sun, 28 Jul 2024 05:19 PM (IST)

पुलिस के अनुसार महिला का पति फल का व्यापार करता है। वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। ...और पढ़ें

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला को उसके बेटों ने ही पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं मुंह पर कालिख भी पोत दी। यह घटना उस समय हुई जब गांव की पंचायत में दोनों को बुलाया गया था। फिलहाल सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई और 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।

गांव के ही व्यक्ति से महिला को हो गया प्रेम

हथिगवां का एक व्यक्ति नासिक में रहकर फल का व्यापार करता है। घर पर उसकी पत्नी अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ रहती है। गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी नजदीक हो गई। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो इसका विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध का असर दोनों पर नहीं पड़ा।

रविवार को पंचायत बुलाई गई। इस दौरान महिला के नाबालिग बेटों के साथ मिलकर उसे मारते हुए पेड़ से बांध दिया। उसका बाल काटकर उसके मुख पर कालिख पोत दी। प्रेमी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी, कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने गांव से 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी पश्चिमी संजय राय के मुताबिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें : 'अगर योगी जी को सीएम पद से हटाया तो कर लूंगा आत्महत्या', भाजपा कार्यकर्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा खून से लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।