Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तोड़ा जा रहा था 200 साल पुराना मकान, बड़ी-बड़ी मूर्तियां निकली तो रोका गया बुलडोजर, देखने वालों की लगी भीड़

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 07:40 PM (GMT+05:30)

    मकान टूटने के दौरान भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध भी किया। शिवशक्ति सेवानाथ पवन का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। तीसरी पीढ़ी यहां रह रही ...और पढ़ें

    भरद्वाज आश्रम के समीप ध्वस्तीकरण के दौरान मौजूद स्थानीय लोग । जागरण
    भरद्वाज आश्रम के समीप ध्वस्तीकरण के दौरान मौजूद स्थानीय लोग । जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ के पहले महर्षि भरद्वाज मुनि आश्रम कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तारीकरण की जद में 33 मकान हैं। इनमें तीन मकान व एक बाउंड्रीवाल को पहले दिन शुक्रवार को पीडीए की ओर से 15 श्रमिक और बुलडोजर लगाकर ढहाया गया। 

    मकान मालिकों को पिछले वर्ष स्वयं भवन खाली करने का नोटिस पीडीए ने दिया था। निर्धारित अवधि में स्थान खाली नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, भवन स्वामियों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया।

    मकान में लगी थी देवी-देवताओं की प्रतिमा 

    भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर का निर्माण तीन एकड़ में किया जाएगा। आश्रम के पीछे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अब सभी ढहाए जाएंगे। ढहाए गए मकान में शिवशक्ति गोस्वामी, सेवानाथ गोस्वामी, पवन गोस्वामी, शीबू गोस्वामी व रिंकू गोस्वामी का परिवार रहता था। दो से तीन मंजिला मकान में कई विशालकाय देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थीं। 

    ध्वस्तीकरण के पहले प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आश्रम के पीछे बनी अवैध बाउंड्री भी ढहाई गई। 

    मुआवजा नहीं देने का आरोप

    मकान टूटने के दौरान भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध भी किया। शिवशक्ति, सेवानाथ, पवन का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। तीसरी पीढ़ी यहां रह रही है। पीडीए मनमानी कर रहा है। जमीन तो हमारी ले रहा है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जल्द से जल्द सभी मकान पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    महर्षि भरद्वाज आश्रम का जल्द ही विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन तीन मकान ढहाए गए। आने वाले दिनों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज की जाएगी।

    -अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष, पीडीए।

    यह भी पढ़ें: UP News: अयोध्या के 24 गांवों को मिला तोहफा, 22 जनवरी से पहले शुरू होगा काम, राम मंदिर से है खास कनेक्शन

    यह भी पढ़ें: महिलाओं ने ठेके से लूटी शराब की बोतलें… हाईवे पर ले जाकर तोड़ दी, वजह पूछने पर दिया हैरान करने वाला जवाब