उत्तर प्रदेश में 711 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में 711 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 266 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज (सीन ...और पढ़ें

HighLights
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 711 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया।
अधिकारियों को 15 अप्रैल तक नया कार्यभार संभालना होगा।
इसमें जिला, सिविल और जूनियर जज शामिल हैं।
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने रविवार को 711 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र क्षेत्र में बदलाव किया है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के जिलों में भी परिवर्तन हुआ है। कुछ को वर्तमान जिले में ही नया दायित्व सौंपा गया है । सभी अधिकारियों से 15 अप्रैल तक नया दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है।
महानिबंधक मनजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी की गईं तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं में क्रमशः 266 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज 169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा 276 जून सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के नाम है।
अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर, प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), कमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है।
इसी क्रम में बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्वाइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।
कौशांबी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल, गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ व शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।
प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम व पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है, जबकि बांदा छोटेलाल यादव व पीलीभीत से आतिफ शमीम प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।
इसी क्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गोतम बुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर व प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव व देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है।
खबरें और भी
कौशांबी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा व अर्पिता यादव को गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है जबकि अलीगढ़ से अभिषेक त्रिपाठी द्वितीय, मेरठ से दीप्ति यादव को कौशांबी भेजा गया है। विराट मणि त्रिपाठी को लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) से प्रतापगढ़ और प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद, प्रियंबदा प्रियदर्शिनी को सिद्धार्थनगर, दिग्विजय सिंह को बेहट (सहारनपुर), संदीप सिंह द्वितीय को मेरठ, हेमलता को कानपुर नगर, आकांक्षा जायसवाल को मिल्कीपुर (अयोध्या), नेपाल सिंह को सादाबाद (हाथरस), हंडिया (प्रयागराज) से मनोज कुमार भास्कर को मीरगंज (बरेली) व मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर भेजा गया है।
गोरखपुर से आयुषी गोस्वामी, पीलीभीत से अनुकृति सिंह, शाहजहांपुर से अम्बेश कुमार पांडेय व सुरभि पाठक, मैनपुरी से रश्मि सिंह, रमाबाईनगर से पुष्पेंद्र कुमार गौतम, हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल व खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज और कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) व एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है।
कौशांबी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा, हुमा को बिजनौर, सरफराज अहमद को गाज़ियाबाद और चायल (कौशांबी) से हेमेंद्र सिंह को दातागंज (बदायूं) भेजा गया है। रायबरेली से मनु गुप्ता को कौशांबी व सहारनपुर से सुमित गुप्ता द्वितीय को चायल (कौशांबी) भेजा गया है।
प्रतापगढ़ में तैनात नवज्योति को कांठ (मुरादाबाद), कपिल यादव को गाजियाबाद, राकेश चौरसिया को संडीला (हरदोई), यतेंद्र पाल सिंह को बिजनौर व न मीनाक्षी को मुरादाबाद भेजा गया है। बाराबंकी में नियुक्त शबा फातिमा को प्रतापगढ़ एवं भोगनीपुर (रमाबाईनगर) से सुनील गुप्ता को पट्टी (प्रतापगढ़) स्थानांतरित किया गया है
न्यायिक अधिकारियों के तबादले की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।