इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, पीजीएटी-टू के 27 विषयों का परिणाम जारी, 10 में लड़कियां टॉपर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजीएटी-2 के 27 विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें 10 पाठ्यक्रमों में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जल्द ही प ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।
HighLights
विश्वविद्यालय जल्द जारी करेगा पीजीएटी-1 का परिणाम
आइपीएस और विधि पाठ्यक्रमों का परिणाम भी शीघ्र
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में शुक्रवार 26 जून को पीजीएटी-2 के तहत आने वाले पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी किया गया। साथ ही टापर की सूची भी जारी की गई है।
पीजीएटी-टू के तहत एमएड पाठ्यक्रम में मनोज कुमार यादव ने 234 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएड (आर्ट्स) में सौरभ पांडेय ने 232 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 27 विषयों के परिणाम में 10 की टॉपर लड़कियां रहीं।
एमए इन मास कम्युनिकेशन में अभिषेक तिवारी ने 228 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री एंड सायल साइंस) में निखिल कनौजिया ने 226 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। महिला अभ्यर्थियों ने भी कई पाठ्यक्रमों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलाजी) में दीपशिखा उपाध्याय ने 218 अंक, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी में मुस्कान पांडेय ने 205.2 अंक, एमएससी खाद्य एवं पोषण में सुभी मिश्रा ने 204 अंक, एमए महिला अध्ययन में अनुष्का जायसवाल ने 186 अंक तथा एप्लाइड जियोलाजी (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस) में भूमि मिश्रा ने 178 अंक प्राप्त कर अपने-अपने पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान हासिल किया।
खबरें और भी
एमएफए में खुशी तथा एमएससी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलाजी में अनामिका देवी अपने-अपने पाठ्यक्रमों की टापर रहीं। एमएससी बायोकेमिस्ट्री में सुभाषचंद्र सरोज (200 अंक), एमएससी बायोइन्फार्मेटिक्स में अक्षांश (194 अंक), एमएससी पर्यावरण विज्ञान में हर्ष वर्मा (190 अंक), एमए थिएटर एंड फिल्म में प्रीत सिंह (184 अंक), मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज में प्रियंशु चौधरी (174 अंक), बीएड (साइंस) में शिवम मिश्रा (166 अंक) तथा बीएड (कॉमर्स) में अच्युत पांडेय (147.9 अंक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एमएससी पदार्थ विज्ञान में अभिनव सिंह, एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस में सौरभ कुमार टापर रहे। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आइपीएस) के पाठ्यक्रमों में एमसीए में अर्पिता गुप्ता ने 228 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में तुषार त्रिपाठी ने 216 अंक और एमवोक इन मीडिया स्टडीज में गौरव ने 200 अंक प्राप्त कर अपने-अपने पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।