Allahabad University : विश्वविद्यालय ने B.Voc, BCA और MCA की द्वितीय परीक्षा का शेड्यूल्ड जारी किया
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने B.Voc, BCA और MCA पाठ्यक्रमों की द्वितीय परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 से ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
24 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होंगी परीक्षाएं
सभी पेपर दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की द्वितीय परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बीवाक, बीसीए और एमसीए के विभिन्न सेमेस्टर एवं पुराने-नए पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
समय-सारिणी में अलग-अलग पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम के पुराने एवं नए कोर्स के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां दी गई हैं। बीवाक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलाजी की परीक्षा 28 सितंबर को होगी। वहीं बीवाक साफ्टवेयर डेवलपमेंट पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा भी 24 सितंबर को प्रस्तावित है।
बीसीए एवं एमसीए डेटा साइंस छठे सेमेस्टर (न्यू कोर्स) के विद्यार्थियों की 28 और 29 सितंबर को होगी। इसी तरह बीसीए डेटा साइंस पांचवें सेमेस्टर (न्यू कोर्स) की परीक्षाएं 28, 29 और 30 सितंबर को होगी। पुराने पाठ्यक्रम के बीसीए डेटा साइंस पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 29 सितंबर को होगी। एमसीए तृतीय सेमेस्टर डाटा साइंस ओल्ड कोर्स की परीक्षा 28 को होनी है।
एमसीए तृतीय सेमेस्टर न्यू कोर्स की परीक्षा 28 और 29 को होगी। बीसीए छठे सेमेस्टर (न्यू कोर्स) में 30 सितंबर को, बीसीए पांचवें सेमेस्टर के नए पाठ्यक्रम की परीक्षा 28 और 29 सितंबर को तथा पुराने पाठ्यक्रम के बीसीए पांचवें सेमेस्टर में 28 सितंबर को होगी।
