विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार की टक्कर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र की मौत, छात्रा घायल; पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रों की उमड़ी भीड़

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 30 Oct 2026 04:18 PM (IST)

प्रयागराज में मनमोहन पार्क चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अनीश कुमार ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।

HighLights

  1. कौशांबी के चरवा कस्बा का रहने वाला था 20 वर्षीय अनीश

  2. मनमोहन पार्क चौराहे के पास गुरुवार रात हुआ दर्दनाक हादसा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रफ्तार के कहर ने गुरुवार रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र की जान ले ली, जबकि छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नलगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। उधर शुक्रवार को अस्पताल में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र चरवा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र राजपाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था। उसके साथ वाराणसी निवासी भाव्या भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा है। अनीश एक हाॅस्टल में रहता था। गुरुवार रात अनीश अपने दोस्त भाव्या के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। मनमोहन पार्क चौराहे के पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्र और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने अनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिचय पत्र और आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई तब घरवालों को खबर दी गई आधी रात परिवार वाले भी रोते-बिलखते यहां पहुंचे।

कर्नलगंज थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि कार ने स्कूटी में टक्कर मारी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक और कार्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की बरामदगी: मकान मालिक बोला- मेरा पैसा नहीं, तो आखिर किसका है यह धन?

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चार मशीनों से करोड़ों के नोटों की गिनती शुरू, सगे भाइयों से पूछताछ कर रही IT की टीम; बार-बार बदल रहे बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।