विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक करोड़ की हेरोइन संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ANTF की प्रयागराज यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 06 Sep 2026 01:43 PM (IST)

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की प्रयागराज यूनिट ने लखनऊ से एक अंतरराज्यीय तस्कर सरूफ को एक करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर। सौ. एएनटीएफ

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर। सौ. एएनटीएफ

HighLights

  1. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने लखनऊ के गोमती नगर से दबोचा

  2. बाराबंकी के जैदपुर का रहने वाला है अंतरराज्यीय तस्कर सरूफ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नई पीढ़ी को नशे का आदी बनाने वालों के खिलाफ चल रहे आपरेशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने एक करोड़ की हेरोइन बरामद की है। जैदपुर बाराबंकी निवासी अंतरराज्यीय तस्कर सरूफ को गिरफ्तार किया गया है। उसके दो साथी फरार हैं। प्रयागराज की टीम ने यह कार्रवाई गोमती नगर लखनऊ में की है। फरार सद्दाम सहित अन्य की तलाश चल रही है।

एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स प्रयागराज को मिली सूचना 

एएनटीएफ के डिप्टी एसपी मनोज सिंह का कहना है कि एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट को पता चला कि बाराबंकी के ग्राम टिकरा से तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हीरोइन का खेप सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना को विकसित करते हुए प्रयागराज यूनिट के प्रभारी सतेन्द्र प्रधान, दारोगा विनोद कुमार, हेडकास्टेबल सत्येश राय व कांस्टेबल नीरज पांडे की टीम को लगाया गया।

एक गिरफ्तार, दो बाइक से फरार

लखनऊ गोमती नगर स्टार थाना क्षेत्र सूचना में मौजूद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर ली। तभी दो बाइक से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। एएनटीएफ टीम ने किसी तरह सारुफ पुत्र नियाजु निवासी टिकरा उसमा थाना जैदपुर बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सद्दाम और अंसार निवासी ग्राम टिकरा उसमा थाना जैदपुर, बाराबंकी मौके से अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

यूपी के कई जिलों में करते हैं सप्लाई

सारुख के कब्जे से करीब आधा किलो हीरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। उसे बाइक के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि वह लोग उत्तर प्रदेश के कई जनपदों लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कानपुर समेत विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते हैं। सभी के खिलाफ गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज पुलिस की 33 टीमों ने गोतस्करों की तलाश में 80 जगह दी दबिश, यमुनापार में चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- 'NDPS केस में जब्त निजी जेवर मालखाने में रखना न्यायहित में नहीं’, इलाहाबाद HC ने वाराणसी की अदालत का आदेश रद किया