विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SOG की कार में टक्कर मार भाग निकला माफिया अतीक अहमद का करीबी, पकड़ने गई थी पुलिस टीम

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 17 Aug 2026 12:33 PM (IST)

माफिया अतीक अहमद का करीबी मकबूल, पुलिस की एसओजी टीम की कार में टक्कर मारकर प्रयागराज में फरार हो गया। ...और पढ़ें

प्रयागराज में अतीक अहमद का करीबी मकबूल पुलिस टीम को चकमा देकर फरार

प्रयागराज में अतीक अहमद का करीबी मकबूल पुलिस टीम को चकमा देकर फरार

HighLights

  1. मकबूल और उसके साथी वाहन से एसओजी की कार में टक्कर मारते हुए भाग निकला

  2. झलवा में उसके होने की सूचना पर एसओजी सिटी व एयरपोर्ट थाना पुलिस ने घेराबंदी की थी

  3. प्रयागराज में रंगदारी मांगने, लूट व जान से मारने की धमकी के केस में कई वांछित हैं फरार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रंगदारी मांगने, लूट करने और जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित माफिया अतीक का करीबी पुलिस की एसओजी टीम की कार में टक्कर मारने के बाद भाग निकला। इस घटना से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आरोपित की तलाश के साथ ही गिरफ्तारी में बाधक बनने वालों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसने की कवायद तेज की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा 

बताया गया है कि जून 2026 में पूरामुफ्ती थाने में माफिया अतीक के शूटर आबिद प्रधान, उसके सहयोगी मकबूल, शाह फैसल, अनस व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एक अधिवक्ता ने सभी पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने, लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

एसओजी के वाहन के रास्ते में लगा दी गाड़ी

इसी मामले में मकबूल समेत अन्य लोग फरार चल रहे हैं। 16 अगस्त को पता चला कि सिलना गांव निवासी मकबूल झलवा स्थित एक सर्विस सेंटर पर मौजूद है। इस सूचना पर एसओजी सिटी के साथ एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान मकबूल के कुछ साथी भी आ गए। वह रास्ते में अपनी गाड़ी लगा दी।

बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाया पर पकड़ नहीं सकी

इसी बीच मकबूल और उसके कुछ साथी अपनी कार से एसओजी की कार में टक्कर मारते हुए भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। बाद में पुलिस टीम ने मकबूल के गांव सिलना में भी छापेमारी की, मगर कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस घटना में शामिल मकबूल और उसके साथियों पर कानूनी शिकंजा कसने की कवायद कर रही है।

यह भी पढ़ें- माफिया विजय मिश्र से PDA जमीन लेगा वापस, 5 मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी, 500 प्रतियोगी छात्र एक साथ अध्ययन कर सकेंगे

यह भी पढ़ें- गृहकर के बकायेदार भवन स्वामियों को मालूम चल सकेगा कितना लगा ब्याज, प्रयागराज नगर निगम बिल भेजने की प्रक्रिया ने शुरू की