विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माफिया अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा केस, जांच रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

Published: Tue, 29 Apr 2025 08:48 PM (IST)

Atiq Ahmed | प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ...और पढ़ें

माफिया अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा केस। (तस्वीर जागरण)
माफिया अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा केस। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. माफिया अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा केस
  2. जांच के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। मामले में जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

इसमें पर्यवेक्षक की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि संबंधित के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों ने कर लिया था कब्जा

माफिया अतीक अहमद ने कुछ साल पहले गौसपुर कटहुला में राजमिस्त्री हुबलाल के नाम पर गरीब किसानों को डरा-धमकाकर जमीन लिखवा ली थी। माफिया की मौत के बाद हुबलाल पुलिस के सामने आया और अतीक की बेनामी संपत्ति के बारे में बताया था।

तब पुलिस ने राजस्व अधिकारियों की मदद से जांच कराई और फिर करीब साढ़े बारह करोड़ रुपये से अधिक की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। साथ ही पूरी संपत्ति को राज्य सरकार में निहित करवाई गई थी। एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई अन्य लोगों ने उसी जमीन पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग शुरू कर दी थी।

मामले में बैठाई गई थी जांच

इसका पता चलने पर पुलिस कमिश्नर की ओर से जांच बैठाई गई थी। जांच एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी को दी गई थी। राजपत्रित अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इसमें कब्जा करने वालों से लेकर पर्यवेक्षक की शिथिलता का भी उल्लेख किया गया है। कहा गया है कि प्रकरण में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- UP News: जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे ने की LED TV की डिमांड, इनकार के बाद अब कोर्ट में लगाई अर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।