Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हम पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं'... मौत के बाद अतीक के बेटे अबान का विवादित Video वायरल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:20 PM (GMT+05:30)

    माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का पिछले साल नवंबर में धमकी भरे गाने के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अबान अहमद का धमकी भरा गाना वाला वीडियो वायरल।

    2. धूमनगंज थाने में वीडियो पर मुकदमा दर्ज।

    3. नैनी जेल में भाई अली से मुलाकात की थी।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का पिछले वर्ष नवंबर में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ था। यह एक वैवाहिक समारोह का था। इसमें शामिल अबान के वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बज रहा था।

    गाना था, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं और जब भी आते हैं, फाड़ के जाते हैं, मां कसम...’। इसको लेकर धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे बड़ा उमर व दूसरे नंबर का अली जेल में बंद हैं। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में हैं। तीसरे नंबर का असद उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया के चौथे नंबर के पुत्र अहजम व पांचवें नंबर के अबान अहमद पुलिस को चकिया के पास लावारिस हालत में घूमते हुए मिले थे।

    झांसी जेल कर दिया गया था स्थानांतरित 

    पुलिस ने दोनों को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा था, जहां दोनों 221 दिन तक रहे थे। यहां से बाहर निकाले तो वह हटवा में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चले गए थे। पिछले वर्ष 17 सितंबर को अबान अहमद पहली बार नजर आया था, जब वह तीन कारों के काफिले के साथ नैनी जेल में बंद बड़े भाई अली से मुलाकात करने गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

    हालांकि, इसके बाद अली काे यहां से झांसी जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। नवंबर में अचानक अबान की एक रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई थी, जो धमकी भरी थी। इस रील के प्रसारित होने के बाद अबान अहमद सुर्खियों में आ गया था।