यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Atiq Ashraf Murder Case: हत्यारोपियों ने पैरवी के लिए नियुक्त किया वकील, अब 24 अगस्त को होगी सुनवाई
अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोपियों के विरुद्ध सत्र न्यायालय में परीक्षण चल रहा है। बुधवार को जिला जज संतोष राय की अदालत में प्रतापगढ़ की जेल में बंद त ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण टीम। अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोपियों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने अदालत में पैरवी करने के लिए अपना अधिवक्ता नियुक्त किया। आरोपियों के विरुद्ध सत्र न्यायालय में परीक्षण चल रहा है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए आरोपी
बुधवार को दोपहर जिला जज संतोष राय की अदालत में प्रतापगढ़ की जेल में बंद तीनों आरोपित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता गौरव सिंह को नियुक्त करना चाहते हैं। अदालत ने आदेश दिया कि नियुक्ति अधिवक्ता का पर्चा पत्रावली में दाखिल किया जाए।
24 अगस्त को सुनवाई करेगा कोर्ट
अदालत ने मुकदमे के सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तिथि नियत किया। आरोपितों के विरुद्ध एसआईटी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। हत्यारोपियों अरुण, लवलेश और सनी सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 307, 302, 120 बी, 419, 420, 467, 468 आर्म्स एक्ट 377 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

