Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रायगराज में पार्षद पद पर उप चुनाव : अलोपीबाग वार्ड 48 में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्र को मिली जीत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 07 May 2026 02:06 PM (IST)

    प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड 48 में पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्त ...और पढ़ें

    प्रयागराज के वार्ड 48 अलोपीबाग के पार्षद पद के उप चुनाव में विजयी होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ सचिन मिश्र, साथ में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री डाॅ. शैलेश पांडेय व अन्य। जागरण

    प्रयागराज के वार्ड 48 अलोपीबाग के पार्षद पद के उप चुनाव में विजयी होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ सचिन मिश्र, साथ में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री डाॅ. शैलेश पांडेय व अन्य। जागरण

    HighLights

    1. निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता को हराया

    2. तहसीलदार सदर के न्यायालय में हुई उप चुनाव की मतगणना

    3. पार्षद के निधन के बाद हुआ उप चुनाव, उनके बेटे को मिली जीत

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम के वार्ड संख्या 48 यानी अलोपीबाग में पार्षद पद के उप चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शुरू हुई। मतगणना तहसीलदार सदर के न्यायालय में हुई। सुबह 11 बजे तक नतीजे आ गए। 

    तीन ही प्रत्याशी मैदान में थे

    अलोपीबाग में पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा को विजयश्री मिली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता को 220 मतों से पराजित किया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपप्रकाश सोनकर तीसरे स्थान पर रहे। तीन ही प्रत्याशी मैदान में थे।

    पांच मई को हुआ था उप चुनाव

    इस उप चुनाव के लिए मंगलवार यानी पांच मई को मतदान हुआ था। कुल पांच मतदान केंद्रों के 10 बूथों पर वोटिंग हुई थी। सुबह सात बजे शाम पांच तक हुई वोटिंग के दौरान मात्र 22.15 प्रतिशत ही मत पड़े थे।

    पार्षद के निधन पर उप चुनाव

    मतदान के बाद ईवीएम को सदर तहसील में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग के पार्षद रहे उमेश चंद्र मिश्र का निधन हो गया था। इसके बाद से यह पद खाली था। इसके लिए उप चुनाव कराया गया है। उमेश चंद्र मिश्र के बेटे सचिन मिश्रा जीत गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज की रोजी पटेल ने 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, यूपी पुलिस की जमाई धाक

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर अब बढ़ेगा गृहकर, नगर निगम कराएगा सर्वे