विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाने में भाजपा नेता की पिटाई पर जबरदस्त हंगामा, तीन दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड; जांच जारी

Published: Thu, 16 Jan 2025 12:11 PM (IST)

झूंसी थाने में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर जातिसूचक ...और पढ़ें

थाने में भाजपा नेता की पिटाई पर जबरदस्त हंगामा
थाने में भाजपा नेता की पिटाई पर जबरदस्त हंगामा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं प्रापर्टी डीलर मनोज पासी ने बुधवार शाम झूंसी थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट का आरोप लगाया तो हंगामा हो गया।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन की मांग करने लगे। रात करीब नौ बजे डीसीपी नगर अभिषेक भारती थाने पहुंचे।

थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी होगी जांच

देर रात तक भाजपा नेताओं व पीड़ित से वार्ता की गई। 12:15 बजे रात डीसीपी थाने से निकले। बताया कि दारोगा संतोष सिंह, जय नारायण, श्रीराम यादव और हेड कांस्टेबल पारस यादव को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। साथ ही थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

भाजपा नेता मनोज पासी के छोटे भाई रोशन लाल गंगादीप कालोनी में अपनी जमीन पर रविवार को बाउंड्री बनवा रहे थे। उसी जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने झूंसी पुलिस को तहरीर देकर काम रुकवा दिया था।

मनोज पासी का आरोप है कि इसी प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर उनको अपशब्द कहा। बुधवार दोपहर वह थाने पहुंचे और एसओ के व्यवहार से क्षुब्ध होकर जमीन पर बैठ गए। थानाध्यक्ष कुछ दारोगाओं के साथ पहुंचे और जमीन से उठाने लगे।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

मनोज पासी का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जब वह नहीं हटेंगे, जिस पर थानाध्यक्ष ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने शरीर पर मारपीट के निशान दिखाए। बोले कि थानाध्यक्ष समेत कुछ और पुलिसकर्मियों ने भी उनको पीटा है। उनकी पत्नी सन्नो ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का केस दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया है।

उधर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अपशब्द कहने व मारपीट का आरोप गलत है। जमीन पर बैठे देख उन्हें कुर्सी पर बैठाने का प्रयास किया गया तो वह जमीन पर लोटने लगे। यह देखकर उनको उठाने की कोशिश की गई। थाने की दीवार पर खुद अपना सिर भिड़ा दिया।

देर शाम एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, हर्षवर्धन वाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी, कविता पटेल, रमेश पासी, राजेश सोनकर समेत कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख रात को डीसीपी नगर अभिषेक भारती थाने पहुंचे। मनोज पासी के शरीर पर पिटाई से पड़े निशान को दिखाया गया। तीन घंटे की वार्ता के बाद डीसीपी नगर ने कार्यवाही की बात कही।

इसे भी पढ़ें: कुंभ मेले को लेकर स्टीव जॉब्स ने 1974 की चिट्ठी में क्या लिखा था? अब पत्नी लॉरेन करेंगी मां काली की स्तुति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।