विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी आबादी को साधने के लिए भाजपा ने शुरू किए 18 अभियान, काशी क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए बनाई ये खास रणनीति

Published: Tue, 23 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Loksabha Election 2024 भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वह महिलाओं को लेकर खासी सजग है। सभी जाति ...और पढ़ें

आधी आबादी को साधने के लिए भाजपा ने शुरू किए 18 अभियान
आधी आबादी को साधने के लिए भाजपा ने शुरू किए 18 अभियान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वह महिलाओं को लेकर खासी सजग है। सभी जाति वर्ग की महिलाओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने काशी प्रांत में कुल 18 ऐसे अभियान शुरू किए हैं जो सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़े हैं। इनकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा पर है।

17 ऐसे अभियान हैं जो महिलाओं को महिलाओं से जोड़ते हैं। ये सभी कार्यक्रम भाजपा के काशी क्षेत्र के 13 लोकसभा सीटों पर असर डालेंगे। महिला आरक्षण कानून पास हो चुका है। अब बूथ स्तर पर महिला मोर्चा की टोलियां महिलाओं से संपर्क साध रही हैं। उन्हें इस कानून की जानकारी भी दी जा रही है। इससे पूर्व ट्रिपल तलाक को भी संगठन ने अपने एजेंडे में रखा है।

यूपी के 30 जिलों को किया चिह्नित

पार्टी ने जो कार्यक्रम तय किए हैं उनमें 2014 से पहले और बाद का भारत अभियान प्रमुख है। इसके तहत हर स्कूल कालेज में पहुंचकर महिला मतदाताओं से जुड़ने का प्रयास है। उत्तर प्रदेश में 30 ऐसे जिले चिह्नित हैं, जहां महिलाओं की भागीदारी वोटर के मामले में कम रहती है। इन जगहों पर प्रवास के साथ ही महिला मतदाताओं को जगाने का काम भी महिला शक्ति करेगी।

भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला के अनुसार वोटर चेतना अभियान, सेल्फी विद लाभार्थी अभियान, कमल मित्र अभियान, स्मार्ट महिला सम्मेलन अभियान, नए वोटर अभियान, नवयुवती सम्मेलन अभियान, महिला हास्टल विजिट अभियान, कन्या पूजन जो नवरात्रि में होगा, कमल सखी सम्मेलन अभियान और वूमेन ट्रैवलर संपर्क अभियान के अलावा स्पोर्ट्स वूमेन समूह संपर्क अभियान और ट्रांसजेंडर अभियान के जरिए भाजपा महिला मोर्चा बड़ी तैयारी में लगा है।

अनुभवि पदाधिकारियों तो बनाया जाएगा प्रमुख

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी कहती हैं कि व्यापक दृष्टिकोण के साथ महिलाओं को एकजुट करने और मतदाता के रूप में अधिक से अधिक हिस्सेदारी चुनावों के दौरान सामने लाने की तैयारी है। अनुभवी पदाधिकारियों को एक-एक अभियान का प्रमुख बनाया जा रहा है। तकनीकी तौर पर मजबूत महिलाओं की भी टीम बनाई जा रही है। सभी को इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने व संगठन की नीतियों को विस्तारित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ लोकसभा सीट से सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, अखिलेश ने इस विधायक को सौंपी जीत की जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।