Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में शिवबरन को मायावती ने दी टिकट, मिल्कीपुर से रामगोपाल हैं प्रत्याशी

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 07:59 AM (IST)

    UP Assembly By Election BSP Candidate Update News यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए अभी चुनाव आयोग ने तारीखाें क ...और पढ़ें

    बसपा प्रमुख मायावती ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
    बसपा प्रमुख मायावती ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

    HighLights

    1. मायावती के खास माने जाते हैं शिवबरन पासी
    2. बसपा से 1995 से जुड़े शिवबरन पासी का पहला चुनाव

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। BSP Mayawati फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी कर रही बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सहसों के लाला बाजार में पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर शिवबरन पासी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। शिवबरन को पार्टी प्रमुख मायावती का खास भरोसेमंद माना जाता है।

    वर्ष 1995 से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े शिवबरन पासी का यह पहला चुनाव है, जबकि उन्हें फूलपुर से लेकर प्रयागराज की कार्यकारिणी तक कई अहम पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है।

    शिवबरन पासी को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है।

    उपचुनाव में बसपा ने मिल्कीपुर से रामगोपाल को बनाया प्रत्याशी

    वहीं बीते दिन मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में बसपा ने अपना पत्ता खोल दिया था। मिल्कीपुर सीट से वरिष्ठ नेता रामगोपाल कोरी प्रत्याशी घोषित किया था। रामगोपाल कोरी ने 2017 में भी इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। करीब 47 हजार मत प्राप्त कर वह तीसरे स्थान पर थे।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: रक्षाबंधन पर यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, कुशीनगर-महाराजगंज समेत कई जिलों में अलर्ट

    ये भी पढ़ेंः Rape With Nurse: मुरादाबाद में वंचित समाज की नर्स के साथ चिकित्सक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

    दोबारा चुनाव मैदान में होंगे रामगोपाल

    पार्टी की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें पुन: चुनाव मैदान में उतारा है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ उन्होंने पार्टी की मुखिया से भेंट भी की। वर्तमान में वह सेक्टर प्रभारी हैं। वह बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक पदाधिकारी रह चुके हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र में रामगोपाल की गिनती पार्टी कैडर के प्रतिबद्ध व दिग्गज नेताओं में होती है।