विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: उप चुनाव से पहले फूलपुर को साधने आ रहे CM योगी, 633 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Published: Wed, 04 Sep 2024 07:47 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले 633 करोड़ रुपये की 307 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार इफको परिसर आ रहे हैं। जागरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार इफको परिसर आ रहे हैं। जागरण

HighLights

  1. 633 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
  2. लैपटाप व टैबलेट के साथ समूह की महिलाओं को ऋण भी देंगे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार इफको परिसर आ रहे हैं। यहां वह करीब 633 करोड़ की 307 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 15448 विद्यार्थियों को लैपटाप और टैबलेट देने के साथ क्षेत्र की जनता को साधने का प्रयास करेंगे। विपक्ष को सीधा संदेश है कि उपचुनाव को सत्ताधारी दल हलके में नहीं ले रहा है।

लोकसभा चुनाव में झटके के बाद भाजपा हर कदम फूंक कर रख रही है। शीर्ष नेतृत्व विभिन्न प्रदेशों में होने वाले चुनाव के साथ उपचुनाव में भी पूरी सजगता बरत रहा है। प्रदेश की दस सीटों पर उपचुनाव होना है। भले तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे तौर पर अपने हाथ में ले ली है।

सभी संबंधित विधानसभाओं में वह सभा, परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ लैपटाप वितरण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण के साथ जिला के पदाधिकारियों जन प्रतिनिधियों से संवाद भी कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को संदेश देने का प्रयास है कि शासन आमजन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में लगा है।

इसे भी पढ़ें-सेवानिवृत्त डीआईजी के घर से पर्शियन बिल्ली चोरी, CCTV से खुला चोरों का राज

इसी क्रम में मुख्यमंत्री का फूलपुर दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां 15448 विद्यार्थियों को लैपटाप और टैबलेट दिया जाएगा। इसमें से 10647 विद्यार्थी फूलपुर के हैं। स्वयंसहायता समूह की जिन महिलाओं को ऋण वितरण होगा उनमें भी अधिकांश इसी विधानसभा क्षेत्र की हैं।

परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास में भी क्षेत्र को प्रमुखता मिल रही है। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान क्षेत्र में आ चुके हैं। तीनों नेताओं ने जन प्रतिनिधियों से संवाद भी किया है।

इसे भी पढ़ें- इटावा में अवैध संबंध के चलते पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, हैवान पति से जान की भीख मांगती रही महिला

अब मुख्यमंत्री का आना राजनीतिक हलचल को बढ़ाने के साथ यह बता रहा है कि भाजपा फूलपुर में हर हाल में कमल खिलाना चाहती है। चूंकि यह सीट वर्तमान सांसद प्रवीण पटेल के पद छोड़ने से रिक्त हुई है तो जीतना महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस परीक्षा में पार्टी कैसे पास होगी इसके लिए जिम्मेदारियां आंतरिक तौर पर दी जा चुकी है।

भाजपा गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि प्रवास के लिए प्रभारी घोषित हो चुके हैं। संघ के पदाधिकारी व स्वयंसेवक भी सक्रिय हैं। अब मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों की आकांक्षाओं को पंख तो लगेंगे ही पार्टी भी अपनी जड़ों को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।