विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा, अस्पताल में 16 साल की उर्वशी ने तोड़ा दम

Published: Wed, 02 Sep 2026 11:54 AM (IST)

प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 16 वर्षीय उर्वशी की मौत के बाद मृतकों की संख्या 14 हो गई है।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज-कौशांबी की सीमा मनौरी से सटे चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के दौरान गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय उर्वशी की सांस बुधवार सुबह थम गई।

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा था। उर्वशी के साथ अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। तीन घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।

सोमवार को घटना हुई थी, तब 11 लोगों की जान गई थी। मंगलवार को दो लोगों की और मौत हुई थी। बुधवार तक मरने वालों का आंकड़ा 14 तक हो गया है।

उधर, गांव में पुलिस-प्रशासन की ओर से मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है। मृतक के परिवार मलबे में दबा कीमती सामान भी तलाश रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के तीन मंजिल मकान पर गरजा PDA का बुलडोजर, जमीदोज की कार्रवाई

दो साल पहले ही लाइसेंस हो चुका है रद

बता दें कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस दो साल पहले ही निरस्त हो चुका था। बावजूद इसके पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। लापरवाही बरतने पर 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार देर रात फैक्ट्री मालिक नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।