D.El.Ed. Training 2026 : डीएलएड में सवा लाख से ज्यादा सीटें रह जाएंगी खाली, अब तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव
D.El.Ed. Training 2026 डीएलएड प्रशिक्षण में 2.39 लाख सीटों के सापेक्ष केवल 1.12 लाख पंजीकरण हुए, जिससे सवा लाख से अधिक सीटें खाली रहने की संभावना है। ...और पढ़ें

D.El.Ed. Training 2026 छात्र संख्या घटने का बड़ा कारण आठ वर्ष से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नहीं आना भी है।
HighLights
1,12,136 अभ्यर्थियों ने कराए आनलाइन पंजीकरण, 99,411 ने जमा किए शुल्क
2.39 लाख सीट के सापेक्ष कम पंजीकरण पर पीएनपी ने भेजा तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव
शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण छात्र-छात्राओं का रुझान डीएलएड की तरफ से घटा है
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। D.El.Ed. Training 2026 डिप्लोमा इन एलीमेंट्री (डीएलएड) प्रशिक्षण-2026 में प्रवेश के लिए कुल 2.39 लाख सीटों के सापेक्ष केवल 1,12,136 अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण अंतिम तिथि तक कराया है। इसमें से 99,411 अभ्यर्थियों ने अब तक ऑनलाइन शुल्क जमा किए हैं। शुल्क जमा करने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
पंजीकरण काफी कम होने का क्या है कारण?
प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की स्थिति काफी कम देखते हुए तथा कई विश्वविद्यालयों का परिणाम देर से आने के चलते उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव राजेंद्र प्रताप ने पंजीकरण तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेजा है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई थी
D.El.Ed. Training 2026 पीएनपी ने डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि आठ जुलाई निर्धारित थी। इस अवधि में पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थयों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने का समय नौ जुलाई की मध्य रात्रि तक दिया गया।
आज मध्य रात्रि तक जमा होगा आवेदन शुल्क
पीएनपी सचिव के अनुसार आठ जुलाई की देर शाम तक 94,735 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किए थे, लेकिन अगले दिन गुरुवार यानी 9 जुलाई की शाम तक शुल्क जमा करने वालों की संख्या बढ़कर 99,411 हो गई। इस तरह निर्धारित समय तक शुल्क जमा करने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। पंजीकरण कम होने का एक कारण कई विश्वविद्यालयों के परिणाम में देरी है।
खबरें और भी
छात्र संख्या घटना का बड़ा कारण जान लें
D.El.Ed. Training 2026 इसके अलावा छात्र संख्या घटने का जो बड़ा कारण प्रतियोगी मानते हैं, वह पिछले करीब आठ वर्ष से प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आना है। शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण छात्र-छात्राओं का रुझान डीएलएड से घटा है।