Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2023: सर्राफा बाजार में श्री, ओम और डॉलर वाले चांदी के नोट; इस धनतेरस पर आपने क्या खरीदा

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:15 PM (IST)

    सर्राफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। चांदी के नोट जहां पहले लोग अधिक पसंद करते थे वहीं इस बार डॉलर लोगों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। चांदी की कीमत अ ...और पढ़ें

    सर्राफा बाजार में उतरा श्री, ओम और संसद वाला चांदी का नोट
    सर्राफा बाजार में उतरा श्री, ओम और संसद वाला चांदी का नोट

    राजेंद्र यादव, प्रयागराज। धनतेरस और दीपावली चंद दिन बाद ही है। ऐसे में सर्राफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। चांदी के नोट जहां पहले लोग अधिक पसंद करते थे, वहीं इस बार डॉलर लोगों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। चांदी की कीमत अधिक होने से अधिकांश लोग हल्के वजन के डॉलर ही खरीद रहे हैं। 

    श्री, ऊं व लोकसभा भवन के साथ लहरा रहे तिरंगे की आकृति के डॉलर लोगों को खूब भा रहे हैं। सर्राफा की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्के, नोट व डॉलर मौजूद हैं। एक किलो चांदी की कीमत 73 हजार रुपये से अधिक है। 

    10 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक के सिक्के व नोट

    दाम अधिक होने से लोग अधिक वजन के सिक्के, नोट और डॉलर नहीं ले रहे हैं। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक के चांदी के सिक्के, नोट व डॉलर हैं। इसकी कीमत 850 से 1700 हजार रुपये तक है। इसके अधिक के वजन के लिए ऑर्डर देना होगा। 

    कारोबारियों ने कही ये बात

    सर्राफा कारोबारी दिनेश सिंह, पंकज, अनूप वर्मा का कहना है कि हमेशा चांदी के नोट ही डॉलर से अधिक बिकते थे, लेकिन इस बार डॉलर की बाजार में छाया है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसमें गणेश-लक्ष्मी बने हुए हैं। श्री व ऊं लिखा हुआ है। लोकसभा की आकृति व तिरंगा है। चांदी के सिक्के नई डिजाइन में आए हैं। बाहरी हिस्सा रिंगनुमा है। भीतर तरह-तरह की आकृतियां बनी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP News: सावधान! डिब्बा समेत मिठाई तोला तो देना होगा 50 हजार जुर्माना, योगी सरकार ने जारी किया निर्देश

    यह भी पढ़ें: UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक और परिचालकों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर मिलेगा विशेष आर्थिक लाभ