Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार कांवर मेला : सूबेदारगंज से जाने वाली ट्रेनें रायवाला से ज्वालापुर स्टेशन तक रुकेंगी, रेलवे ने दी यात्रियों को सुविधा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:25 PM (IST)

    रेलवे ने हरिद्वार कांवर मेले के लिए सूबेदारगंज से जाने वाली ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। यह ...और पढ़ें

    हरिद्वार कांवर मेला के दौरान सूबेदारगंज से जाने वाली ट्रेनें उधर के तीन महत्वपूर्ण उप स्टेशनों पर रुकेंगी।

    हरिद्वार कांवर मेला के दौरान सूबेदारगंज से जाने वाली ट्रेनें उधर के तीन महत्वपूर्ण उप स्टेशनों पर रुकेंगी। 

    HighLights

    1. 4 जोड़ी ट्रेन मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर भी 30 जुलाई से रुकेंगी

    2. तीनों उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश के महत्वपूर्ण उप-स्टेशन हैं

    3. सावन में भीड़ प्रबंधन को ट्रेनों को 2-2 मिनटअतिरिक्त ठहराव

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। हरिद्वार में सावन के महीने में लगने वाले कांवर मेले के लिए रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। संगम नगरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि कांवर मेला में शामिल होने जा रहे कांवरिया आसानी से गंगा जल भर सकें और शिवधामों के लिए रवाना हो सकेंगे।

    रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर महत्वपूर्ण स्टेशन हैं 

    सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर 30 जुलाई से रोका जाएगा। रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण उप-स्टेशन हैं जो चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, स्थानीय शिव मंदिरों में जाने के साथ गंगा जल लेने जाने वालों के लिए सुविधा जनक होते हैं और भयंकर भीड़ के दबाव से यात्री बच जाते हैं।

    इन ट्रेनों का होगा ठहराव 

    जिन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है उनमें सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (दो जोड़ी ट्रेन), तिरुवनंतपुरम-योग नगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट शामिल है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि इन ट्रेनों के ठहराव की समय सारिणी भी जारी की गई है। सभी ट्रेनों को तीनों स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। यात्री 139, रेल मदद मोबाइल एप अथवा वेबसाइट के माध्यम से इसे जरूर जांच लें, ताकि कोई असुविधा न हो।