विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025: विदेश में बढ़ता सनातन धर्म का प्रभाव, महाकुंभ में 150 से अधिक विदेशी नागरिकों ने ली दीक्षा

Published: Fri, 31 Jan 2025 07:53 PM (IST)

Maha Kumbh 2025 में 150 से अधिक विदेशी नागरिकों ने सनातन धर्म की दीक्षा लेकर भारत की आध्यात्मिक शक्ति और ...और पढ़ें

Maha Kumbh Mela 2025: अखाड़ा क्षेत्र में बैठे व घूमते नागा साधु। राजू पवार
Maha Kumbh Mela 2025: अखाड़ा क्षेत्र में बैठे व घूमते नागा साधु। राजू पवार

HighLights

  1. अमृत स्नान में अमेरिका, इजरायल, फ्रांस सहित 100 से अधिक विदेशी हाेंगे शामिल

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। Maha Kumbh 2025: सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और जीवनशैली से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों द्वारा सनातन धर्म की दीक्षा लेना है। शक्तिधाम आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर 62 विदेशी नागरिकों ने दीक्षा ग्रहण की थी, और इसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके बाद यह क्रम जारी है।

सनातन धर्म की ओर झुकाव केवल आध्यात्मिक साधकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, कला और संगीत से जुड़े लोग भी इसे अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। इस वर्ष दीक्षा लेने वालों में इंजीनियर, शोधार्थी, संगीतकार और कलाकार शामिल हैं, जो भारत के प्राचीन ज्ञान और संस्कृति से प्रभावित होकर सनातन परंपराओं को अपना रहे हैं।

बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक फरवरी को 60 विदेशी नागरिकों का एक दल शक्तिधाम आश्रम पहुंचेगा। इनमें 20 इजरायल, 14 अमेरिकी सहित फ्रांस, स्विटजरलैंड के नागरिक शामिल हैं। इसमें भी कई लोग सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संकल्प लेंगे। यह दर्शाता है कि भारत की प्राचीन परंपराएं और आध्यात्मिकता वैश्विक स्तर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

हर हर गंगे... महाकुंभ पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद मां गंगा और हर हर महादेव का उद्घोष करते नेपाल से आए श्रद्धालुओं की टोली। -संजय यादव


इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: प्लेटफार्म पर 24 घंटे खड़ी है एक ट्रेन, यात्री आए, बैठें, हो रवाना; घर वापसी में मिलेगी सहूलियत

वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान की तैयारियों में जुटा शक्तिधाम आश्रम

वसंत पंचमी पर महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर 17 स्थित शक्तिधाम आश्रम ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भव्य अमृत स्नान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगी।

आश्रम के महामंडलेश्वर अनंत दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शक्तिधाम आश्रम अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अमृत स्नान करेगा। बसंत पंचमी के स्नान के दौरान जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का रथ और रजत सिंहासन विशेष रूप से फूलों की लड़ियों से सजाया जाएगा।

महाकुंभ के सेल्फी प्वांइट के साथ सेल्फी लेतीं हिमांचल प्रदेश से संगम में पति ओम के साथ पुण्य की डुबकी लगाने आईं शिखा।  जागरण


इसे भी पढ़ें- तीसरी बार महाकुंभ पहुंचे 3 अमेरिकी, बोले- 'पहले से काफी अलग रहा इस बार का अनुभव', 2031 में भी आने का क‍िया वादा

इस अवसर पर शंख, घंटों और गाजे-बाजे के बीच महामंडलेश्वर और भक्तगण श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साईं मां ने श्रद्धालुओं को संगम तट पर आने के स्थान पर नजदीकी स्नान घाटों पर स्नान की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।