पिता ने कहा- एसडीएम बेटी की जान काे खतरा, पुलिस की हो तैनाती; SDM दामाद पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
प्रतापगढ़ निवासी एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने उनके पति जो खुद भी एसडीएम हैं और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी बेटी क ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में एसडीएम पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप महिला एसडीएम के पिता ने लगाया है।
HighLights
प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा चंदौली में हैं तैनात
पीडीडीयू में दिव्या के पति एसडीएम हैं, उनके साथ स्वजन पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज केस
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश के चंदौली जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर के तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा और उनके परिवार वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोपितों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के बाद उन्होंने बेटी की जान का खतरा भी जताया है। बेटी की सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की मांग भी की है।
प्रयागराज में नैनी निवासी हैं एसडीएम पति अनुपम
शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता पूर्व प्रधानाचार्य निशाकांत ओझा ने एफआइआर दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी एसडीएम बेटी दिव्या की शादी एक दिसंबर 2020 को प्रयागराज जनपद के नैनी एमआइजी -11 एडीए कालोनी के रहने वाले एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ की थी।
गला दबाकर जान से मारने का भी आरोप
आरोप लगाया कि रिश्ता तय होने पर सगाई से पूर्व 38 लाख रुपये, 40 लाख के जेवरात व सात लाख के सामान दिए। विवाह के पश्चात उनकी बेटी को दहेज के लिए निरंतर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी गई। कई बार गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। चंदौली जनपद के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तंत्र-मंत्र भी बेटी पर किया गया।
एसपी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र दिया
चंदौली प्रशासन के कार्रवाई न करने पर एसडीएम दिव्या के पिता निशाकांत ने एसपी प्रतापगढ़ से मिलकर शिकायती पत्र दिया। इसके आधार पर महिला थाने में एसडीएम अनुपम मिश्रा, उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय व प्रीति पांडेय के खिलाफ 17 मार्च को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।
खबरें और भी
पूर्व कैबिनेट मंत्री की भतीजी हैं एसडीएम
बताया जाता है कि दिव्या पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं। स्वजन के अनुसार रिश्ते की बात चलने पर अनुपम ने 20 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके बाद भी रिश्ते सुधरने की उम्मीद में शादी कर दी गई थी, लेकिन ऐसा न हो सका।
मामले की जांच सीओ को दी गई
दर्ज कराए गए केस में पिता ने दामाद पर अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि दिव्या के पिता की तहरीर पर उनके पति एसडीएम अनुपम मिश्रा व परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जांच सीओ को दी गई है।