विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रयागराज में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, 'भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाएं व सरकारी भर्ती बनी व्यवसाय'

Published: Thu, 27 Jun 2024 12:40 PM (IST)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। यहां ...और पढ़ें

राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की बैठक में शामिल होने आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। सौ.संगठन
राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की बैठक में शामिल होने आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। सौ.संगठन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। संगम नगरी में राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की बैठक में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रतियोगी परीक्षाएं और सरकारी भर्ती व्यवसाय बन चुकी है। यह हजारों करोड़ रुपये का कारोबार है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। नीट के मामले में प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधकर बैठे हैं। दस वर्ष में 41 बार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रतियोगी परीक्षाएं और सरकारी भर्ती व्यवसाय बन चुकी है। यह हजारों करोड़ रुपये का कारोबार है। निरंतर गड़बड़ी चल रही है, इस पर कोई अंकुश नहीं है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित निरस्त रहेंगी 52 ट्रेनें, 35 ने बदला मार्ग, यहां देखें पूरा शेड्यूल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कभी नहीं बोलते। उन्होंने बीते दस वर्ष में सिर्फ झूठ बोला और नफरत फैलाई। प्रधानमंत्री मोदी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अतीत को कुरेदते रहे। कांग्रेस को कोसने के सिवाए कुछ भी नहीं किया।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में झमाझम बारिश से हुई दिन की शुरूआत, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

कांग्रेस नेता ने एनडीए की केंद्र सरकार के भी शीघ्र गिर जाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि अब हालात कितने खराब है इससे अनुमान लगाएं कि अयोध्या के राम मंदिर की छत भी लीक हो रही। आमजन को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को धरातल पर देखना होगा। जन आकांक्षाओं को समझना होगा। उसके अनुरूप ठोस कदम भी उठाने होंगे।

आयोजन में शामिल पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लम राजू ने कहा, सीमा पर चीन लाल आंखे दिखा हजारों वर्ग किलोमीटर देश की जमीन कब्जा कर चुका है लेकिन सरकार को सिर्फ कुर्सी की फिक्र है। न तो जमीन को वापस लेने के लिए कोई कार्यक्रम है न आगे इस तरह की गतिविधियों को रोकने का उपक्रम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।