विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: कुएं का दूषित पानी पीने से चार लोगों की मौत, दो दर्जन बीमार

Published: Tue, 06 Aug 2024 07:44 AM (IST)

प्रयागराज के भदवा गांव में एक कुंआ है जिसमें से पानी निकालकर लोग पीते हैं। दो दिन पहले ढाई साल ...और पढ़ें

मृतकों में दो बच्चे भी हैं शाम‍िल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
मृतकों में दो बच्चे भी हैं शाम‍िल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. प्रयागराज के भदवा गांव में लोगों की मौत से मची खलबली
  2. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग पर लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लचर व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली। हंडिया तहसील के भदवा गांव में दूषित पानी पीने से दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की मौत से ग्रामीणों में खलबली मच गई, जिसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि टीम गांव में कैंप करते हुए प्रभावित लोगों का समुचित इलाज कर रहे हैं।

भदवा गांव में ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी हैंडपंप नहीं लगा, जिससे लोग कुएं का पानी पी रहे हैं। गांव में एक भी हैंडपंप नहीं लगा है। एक कुंआ है, जिसमें से पानी निकालकर लोग पीते हैं। दो दिन पहले ढाई साल की संजना, 12 वर्ष के दिवाकर को बुखार और दस्त की शिकायत हुई। घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।

डॉक्‍टर ने कहा- मौत का कारण साफ नहीं  

रविवार को दो बच्चों की मौत के बाद सोमवार को 55 वर्षीय चंदरी देवी और 72 साल की सुंदरी की भी मौत हो गई। इनके अलावा दो दर्जन बीमार हैं। सभी को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डा. सुधीर कुमार का कहना है कि दो बच्चों की मौत हुई है, लेकिन मौत का कारण साफ नहीं है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव के लोग कुंए का पानी पीते हैं। इस आधार पर दूषित पानी से मौत की आशंका है, मगर पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, पूर्व बीडीसी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि दूषित पानी से दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में छह लाख रुपये मांगी रंगदारी, घर में घुसकर किया हमला; जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।