Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले की अगली सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में 15 अप्रैल को होगी

    By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 07:44 PM (IST)

    ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले में राखी सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की ...और पढ़ें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने को लेकर दायर याचिका में अगली सुनवाई की तिथि तय की।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने को लेकर दायर याचिका में अगली सुनवाई की तिथि तय की। 

    HighLights

    1. वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने को लेकर पुनरीक्षण याचिका दायर है

    2. हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई की नई तारीख तय कर दी है

    विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने के भारतीय पुरातत्व सर्वे (एएसआइ) से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की मांग लेकर दायर राखी सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट अब 15 अप्रैल 2026 को अगली सुनवाई करेगा।

    एकलपीठ ने नई तारीख नियत की

    मंगलवार को न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने नई तारीख नियत कर दी। प्रतिवादियों की ओर से अधिवक्ता सैयद अहमद फैजान ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की अस्थायी सूची के अनुसार मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को होनी है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चूंकि मामला सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है, कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी।

    दोनों ही याचिकाओं की सुनवाई एक साथ

    बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इसी याचिका के साथ ही प्राचीन मूर्ति स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर और अन्य की याचिका भी संबद्ध कर ली है। दोनों ही याचिकाओं की सुनवाई एक साथ की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- ट्रेनों में गुटखा-सिगरेट बेचा तो जाएंगे जेल, रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला; आज से हर ट्रेन में अधिकारी करेंगे छापेमारी

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather : अचानक वातावरण में क्यों छाया स्मॉग, क्यों AQI बढ़कर 260 पहुंचा? संगम नगरी के मौसम विज्ञानी बता रहे कारण

    खबरें और भी