Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Atiq Ashraf Murder: अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोंपितो की आज सुनवाई, दोपहर दो बजे कोर्ट में किए जाएंगे पेश

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:34 PM (IST)

    Atiq Ashraf Murder Case Update प्रयागराज के काल्‍व‍िन अस्‍पताल के सामने 15 अप्रैल को माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शूटर सनी अरुण और लवलेश ने ग ...और पढ़ें

    Atiq Ashraf Murder: माफ‍िया अतीक अहमद, साथ में भाई अशरफ (फाइल फोटो)
    Atiq Ashraf Murder: माफ‍िया अतीक अहमद, साथ में भाई अशरफ (फाइल फोटो)

    प्रयागराज, जेएनएन। अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोंपितो की जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी दोपहर दो बजे जिला न्यायालय के कोर्ट रूम में होगी। पिछले नियत तिथि पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपित शनि ने कोर्ट से अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए समय मांगा था।

    आरोपित लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य की ओर से अधिवक्ता गौरव सिंह नियुक्त किए गए हैं। तीनों आरोपित जिला कारागार प्रतापगढ़ में बंद है मुकदमे का ट्रायल जिला जज संतोष राय की कोर्ट में चल रहा है। आरोपितों के विरुद्ध एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 13 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल किया था ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद मुकदमे को परीक्षण हेतु सत्र न्यायालय को सुपुर्द करने का आदेश दिया था।

    जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि हत्यारोंपित अरुण, लवलेश और सनी सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 307, 302, 120 बी, 419, 420, 467, 468 आर्म्स एक्ट 377 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है। इन्हीं धाराओं के अंतर्गत आरोपितों पर आरोप तय होना है।

    प्रतापगढ़ की जेल में बंद तीनों शूटर्स

    शूटर्स पर एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर तीनों शूटर्स को प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद किया गया है।

    खबरें और भी