Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रयागराज में हुड़दंग का असर: अपने साथ दूसरों की होली की बदरंग, 150 से अधिक घायल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 02:49 PM (IST)

    Holi 2025 होली के जश्न में हुड़दंग और लापरवाही ने कई लोगों की खुशियां छीन लीं तो कई लोगों को अस्पाल में ही होली बितानी पड़ी। प्रयागराज में बीते 24 घंट ...और पढ़ें

    Holi 2025: प्रयागराज में होली खेलते लोग। जागरण
    Holi 2025: प्रयागराज में होली खेलते लोग। जागरण

    HighLights

    1. होली के हुड़दंग में कई पहुंचे अस्पताल
    2. 24 घंटे में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उल्लास और उमंग का प्रतीक पर्व है होली, लेकिन खुशी मनाने के दौरान हुड़दंग व लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बीते 24 घंटे में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें सड़क दुर्घटनाओं, ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग चले जाने जैसी घटनाओं के मरीज शामिल थे। एसआरएन अस्पताल के अलावा शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 71 घायल ले जाये गए, जिनमें 30 से अधिक को गंभीर हालत में सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिसिन इमरजेंसी में 75, कार्डियोलॉजी विभाग में 13 और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी में चार मरीज पहुंचे।

    होली के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने व अन्य वाहनों से कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। एसआरएन अस्पताल प्रशासन के अनुसार सड़क हादसों के कारण घायल 32 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। होली में हुड़दंग करने वाले लोगों में आपसी झगड़ों और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें गंभीर चोटें आईं।

    प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेलते लोग।- जागरण


    इसे भी पढ़ें- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. ममता सिंह का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

    केमिकल वाले रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण के मामले भी सामने आए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आंखों की परेशानी लेकर कई मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- UP के इस शहर में 100 से अधिक सड़कों का होगा निर्माण, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

    किये गए थे विशेष इंतजाम

    होली के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए थे। 50 बेड की इमरजेंसी और 10 बेड का आईसीयू पहले से आरक्षित रखा गया था। डॉक्टरों और सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सतर्क थी। घायलों को त्वरित उपचार दिया गया।

    प्रयागराज में होली खेलते लोग। जागरण


    होली में जमकर छलका जाम

    होली पर मंडल में डेढ़ अरब की गटक गए देसी-अंग्रेजी -होली पर पिछले कई दिनों से अंग्रेजी व देसी शराब, वाइन और बीयर की बिक्री कई गुना बढ़ गई थी। आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदिरा बिक्री की उम्मीद जताई थी।

    विभाग की उम्मीद के अनुसार ही मदिरा बिकी भी। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां लगभग 160 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। सिर्फ प्रयागराज जनपद में 90 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।