यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi Special Train: होली को लेकर रेलवे ने पूरी की तैयारियां, चलाई जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें; देखें शेड्यूल
Holi Train होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। कानपुर सेंट्रल- लोकमान्य तिलक टर्मिनस वीरा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष प्रत्येक शुक्रवार 14 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। लोकमान्य तिलक ट. से प्रत्येक शनिवार 15 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर सुपरफास्ट विशेष (सप्ताहिक) प्रत्येक शनिवार 15 से 22 मार्च तक झांसी से चलेगी। हडपसर से प्रत्येक रविवार 16 से 23 मार्च तक चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे सप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष एवं 01921 पुणे भी चलेगी। गोरखपुर -महबूबनगर-गोरखपुर विशेष हर रविवार गोरखपुर से चलेगी। महबूबनगर से सोमवार 10 से 31 मार्च तक चलेगी।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04121-04122 सूबेदारगंज–सिकंदरबाद होली विशेष गाड़ी का संचालन सिकंदरबाद के स्थान पर चर्लपल्ली तक होगा। अब गाड़ी संख्या 04121-04122 का संचालन सूबेदारगंज-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा।
होली से पहले पुलिस का ‘आपरेशन अनहोली’ शुरू
होली से पहले पुलिस ने रविवार को ‘आपरेशन अनहोली’ शुरू करते हुए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे कच्ची शराब बनाने वालों में खलबली मच गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर धधकती भट्ठियों सहित 17 कुंतल से अधिक लहन नष्ट किया। इस दौरान धर्मेंद्र निषाद सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यह आपरेशन रंगोत्सव तक चलता रहेगा।
खबरें और भी
.jpg)
बताया गया है कि होली पर कच्ची शराब की मांग बढ़ने पर यमुनापार के विभिन्न इलाकों में भट्ठियां धधकने लगी थीं। अवैध शराब से कोई जनहानि न हो, इसके लिए डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने ‘आपरेशन अनहोली’ शुरू किया। आपरेशन की कमान खुद संभालते हुए वह टीम के साथ फील्ड में उतरे। इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई।
रविवार को मांडा थाना क्षेत्र के कुदर, पियरी, दिघिया और बामपुर में छापेमारी हुई। यहां से 50 लीटर शराब बरामद की गई और पांच कुंतल लहन व भटि्ठयों को नष्ट किया। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार, बीकर, देवरिया, कंजासा में भी छापेमारी करते हुए सात कुंतल लहन नष्ट किया गया। नैनी थाना क्षेत्र में यमुना कछार में भी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थान पर नदी के भीतर बड़ी-बड़ी टंकियों में लहन तैयार किया जा रहा था।
यमुना नदी के तट पर चल रहे इस अवैध धंधे को समाप्त करने के लिए डीसीपी ने बोट पेट्रोलिंग भी की। यह भी कहा गया है कि कच्ची के साथ ही बाहर से आने वाली देसी-विदेशी अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
डीसीपी यमुनानगर, विवेक चंद्र यादव ने बताया
होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब बनाने और विक्रय करने वालों के खिलाफ आपरेशन अनहोली शुरू किया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को इसके लिए लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें: होली से पहले वंदे भारत सहित इन ट्रेनों में सीटें हुईं फुल; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी