IIIT Allahabad MBA Admission : आइआइआइटी ने जारी की एमबीए प्रवेश की स्क्रीनिंग सूची, ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को
IIIT Allahabad MBA Admission आइआइआइटी इलाहाबाद ने एमबीए प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग सूची जारी की है, जिसमें 178 अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए चयन ...और पढ़ें

आइआइआइटी इलाहाबाद की फाइल फोटो।
HighLights
178 अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित
अभ्यर्थी 16 जुलाई तक जमा करें अपने लंबित दस्तावेज
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। IIIT Allahabad MBA Admission भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। 178 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें 16 जुलाई तक आवश्यक प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेख अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
साक्षात्कार 16 और 17 जुलाई को
संस्थान के अनुसार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 16 और 17 जुलाई को होगा। परीक्षा, साक्षात्कार के समय, लिंक और अन्य आवश्यक निर्देश अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
कई अभ्यर्थियों के प्रवेश शर्तों के साथ अस्थायी स्वीकृत
स्क्रीनिंग सूची में कई अभ्यर्थियों के प्रवेश को कुछ शर्तों के साथ अस्थायी रूप से स्वीकृत किया गया है। इनमें स्नातक की सभी अंकतालिकाएं, अंतिम वर्ष का परिणाम, वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, छठें सेमेस्टर की अंकतालिका, डिग्री, नाम संबंधी शपथपत्र तथा अन्य पात्रता संबंधी दस्तावेज शामिल हैं।
निर्धारित समय सीमा में अभिलेख अपलोड करें
IIIT Allahabad MBA Admission कई अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या छह सीजीपीए का परिणाम प्रस्तुत करना होगा जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के कुछ अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत अंक या 5.50 सीजीपीए की पात्रता निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा अभिलेख अपलोड नहीं करने पर प्रवेश प्रभावित हो सकता है।