Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर ने बेच दी करोड़ों की शत्रु संपत्ति, डीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 11:19 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में शत्रु संपत्तियों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सोरांव क्षेत्र में स्थित मंसूराबाद और मोहिउद्दीनपुर में कई संपत्तियां पाकिस्तान चले ...और पढ़ें

    आरोप यह भी लगाया गया है कि इसमें राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत है।
    आरोप यह भी लगाया गया है कि इसमें राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत है।

    HighLights

    1. आजादी के बाद संपत्ति छोड़ पाकिस्तान गए थे माजिद, अब परिवार रूस में बस गया
    2. फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने बेची शत्रु संपत्ति

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शत्रु संपत्तियों पर कब्जे की होड़ सी मची है। यही नहीं फर्जीवाड़ा कर बिक्री भी की जा रही है। एक और ताजा प्रकरण सोरांव क्षेत्र का सामने आया है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

    यह है पूरा मामला

    सोरांव तहसील के मंसूराबाद निवासी माजिद अली पुत्र शौकत अली खां स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान के लाहौर चले गए थे। उसी दौरान उन्होंने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी। पाकिस्तान में दो दशक रहने के बाद वह रूस की राजधानी मास्को में बस गए। अब भी उनका परिवार वहां रह रहा है। 

    माजिद अली जब पाकिस्तान गए थे तो उनकी काफी संपत्ति मंसूराबाद व मोहिउद्दीनपुर तथा आसपास के गांवों में थी। कुछ वर्ष पहले तक कुल 22 गाटा समेत कई संपत्तियां मंसूराबाद और मोहिउद्दीनपुर में उनके नाम थीं। 

    दो दिन पहले मंसूराबाद के कई लोगों ने डीएम से शिकायत किया कि शत्रु संपत्ति की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। जालसाजी से कई गाटा बेच भी दिए गए हैं। 

    आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनवा लिया है, जिसके आधार पर ही शत्रु संपत्ति की बिक्री कर रहा है। अब तक करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति बेची जा चुकी है। 

    आरोप यह भी लगाया गया है कि इसमें राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत है। इस पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोरांव के एसडीएम को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि शत्रु संपत्तियों की सुरक्षा की जाए, जो भी इस पर कब्जा किए हों, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में राम नवमी पर मीट शॉप बैन, अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई करेगी योगी सरकार

    सरेराह छात्रा से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी

    बलिया से आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा से सरेराह बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर कैंट पुलिस ने आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त बलिया के अठिलापुरा गांव का निवासी है।

    बताया गया है कि प्रतियोगी छात्रा राजापुर कैंट में रहकर सिविल लाइंस में कोचिंग पढ़ती है। उसका आरोप है कि छह दिन पहले गंगानगर राजापुर में बलिया निवासी आरिफ रास्ते में मिला। उसके साथ बदसलूकी करने लगा और विरोध पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

    छात्रा की बहन के पास भी फोन करके अभद्रता की और धमकाया। इससे भयभीत छात्रा ने कैंट थाने जाकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित छात्रा का पूर्व परिचित है। जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: नोएडा की कोठी में चलता था न्यूड शो, फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड; 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला