विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways में आइसोलेटेड कैटेगरी के 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिसंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM (IST)

भारतीय रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होगी, जिसके लिए सितंबर-अक्टूबर में केंद्रीकृत विज्ञापन जारी होगा।

रेलवे में में आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए सितंबर-अक्टूबर में केंद्रीकृत विज्ञापन जारी होगा।

रेलवे में में आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए सितंबर-अक्टूबर में केंद्रीकृत विज्ञापन जारी होगा। 

HighLights

  1. 31 दिसंबर 2027 तक संभावित खाली पदों की देंगे आकलन रिपोर्ट

  2. सितंबर-अक्टूबर में भर्ती के लिए जारी किया जाएगा सेंट्रलाइज्ड विज्ञापन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए 'आइसोलेटेड कैटेगरी' के विभिन्न पदों पर भर्ती की शुरुआती प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। 300 से अधिक पदों पर यह भर्ती होगी। बोर्ड ने 31 दिसंबर 2027 तक संभावित रूप से खाली होने वाले पदों का आकलन कर उनका ब्योरा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर देने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

जोन स्तर पर 21 अगस्त तक ब्योरा उपलब्ध करा दिया जाएगा। सितंबर-अक्टूबर में इसके लिए केंद्रीकृत विज्ञापन जारी होगा और दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आइसोलेटेड कैटेगरी वे विशेष पद होते हैं जो सामान्य तकनीकी (टेक्निकल) या गैर-तकनीकी (एनटीपीसी) श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आते हैं। इन पदों के लिए अलग और विशिष्ट शैक्षणिक या पेशेवर योग्यताओं की आवश्यकता होती है।

भर्ती में सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड-तीन (कैमिस्ट व मेटालर्जिस्ट), चीफ ला असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रासिक्यूटर, साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) और साइंटिफिक सुपरवाइजर (अर्गोनामिक्स एंड ट्रेनिंग) के पद शामिल हैं।

इसमें चीफ ला असिस्टेंट कानूनी मामलों को देखने के लिए नियुक्त किए जाते हैं, इसके पास कानून (वकालत) की डिग्री जरूरी होती है। जूनियर ट्रांसलेटर आधिकारिक दस्तावेजों के अनुवाद का कार्य करते हैं, इनके पास हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री चाहिए होती है।

लैब असिस्टेंट से प्रयोगशाला के कार्यों के लिए विज्ञान विषय से संबंधित योग्यता मांगी जाती है। स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर कर्मचारियों के कल्याण कार्यों को संभालते हैं। सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और पब्लिसिटी प्रोसक्यूटर रेलवे के प्रचार-प्रसार और कानूनी विज्ञापनों का प्रबंधन करते हैं।

निदेशक (एमपीपी - मैनपावर प्लानिंग / जनशक्ति नियोजन) अमित सिंह मेहरा ने बताया कि मुख्य रूप से आठ कैटेगरीज में खाली पदों का आकलन किया जा रहा है। सभी जोन 21 अगस्त तक खाली पदों का ब्योरा सबमिट करने का समय दिया गया है। इसके तुरंत बाद रेलवे भर्ती बोर्ड केंद्रीय स्तर पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा।