विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Judicial Transfer : सत्यप्रकाश त्रिपाठी प्रयागराज व राजीव कमल पांडेय प्रतापगढ़ के जिला जज बने, 100 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

Published: Sat, 04 Oct 2025 08:35 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने 100 से अधिक न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है जिसमें 39 जिलों के जिला एवं ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने 100 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए, इनमें 39 जिला जज हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने 100 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए, इनमें 39 जिला जज हैं।

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने सौ से अधिक वरिष्ठ और कनिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें 39 जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी हैं। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने जारी की है।

जिला जलों की स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रतापगढ़ के जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी को इसी पद पर प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। रामपुर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी राजीव कमल पांडेय जिला जज प्रतापगढ़ होंगे। प्रयागराज के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश डॉ बालमुकुंद को मऊ का जिला जज नियुक्त किया गया है।

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल प्रतापगढ़ के पीठासीन अधिकारी दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी जिला जज चंदौली बनाए गए हैं। हाथरस के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रविंद्र कुमार (चतुर्थ) जिला जज पीलीभीत होंगे। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव संजय सिंह (प्रथम) जिला जज बुलंदशहर, फतेहपुर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी धनेन्द्र प्रताप सिंह जिला जज देवरिया बनाया गया।

इसी क्रम में सीतापुर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश राम नगीना यादव जिला जज महोबा, न्याय विभाग में प्रमुख सचिव अतुल श्रीवास्तव जिला जज गौतम बुद्ध नगर, सिद्धार्थनगर के जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह जिला जज जालौन, बरेली के जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम को जिला जज फतेहपुर, चंदौली के जनपद न्यायाधीश रवींद्र सिंह को जिला जज रमाबाई नगर, कन्नौज के जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार को जिला जज आंबेडकर नगर, ललितपुर के जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा को जिला जज कन्नौज बनाया गया है।

हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के सीनियर रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को जिला बरेली बनाया गया है। देवरिया के जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह को ओएसडी अमेठी, अमेठी के ओएसडी अशोक कुमार सिंह सप्तम को जिला जज ललितपुर के रूप में नियुक्ति मिली है।

आंबेडकर नगर की जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक को जिला जज हरदोई, हरदोई के जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ल को जिला जज वाराणसी, लखीमपुर खीरी के जनपद न्यायाधीश सैयद माउज बिन आसिम को जिला जज मुरादाबाद, फतेहपुर के जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल को जिला जज कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।

बहराइच के जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार जिला जज सहारनपुर, मुरादाबाद के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अरविंद मलिक जिला जज महाराजगंज, मऊ के जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार (चतुर्थ) जिला जज सुल्तानपुर होंगे। संभल के जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह जिला जज गोंडा, महाराजगंज के जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह जिला जज हापुड़, चित्रकूट के जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी सीनियर रजिस्ट्रार लखनऊ बेंच होंगे।

अयोध्या में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शेषमणि जिला जज चित्रकूट बनाए गए हैं। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पीलीभीत के पीठासीन अधिकारी शिवशंकर सिंह जिला जज लखीमपुर खीरी होंगे। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल हरदोई के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार सिंह जिला जज बहराइच और बहराइच के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार त्यागी जिला जज कुशीनगर बनाए गए हैं।

लखनऊ के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह को जिला जज मुजफ्फरनगर के रूप में नियुक्ति मिली है। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बिजनौर की पीठासीन अधिकारी अल्पना जिला जज बांदा, लखनऊ स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (यूपी तृतीय) के चेयरमैन सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय जिला जज सिद्धार्थनगर तथा कुशीनगर के जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि को जिला जज जौनपुर बनाया गया है।

जनपद न्यायाधीश जौनपुर अनिल कुमार वर्मा अब जिला जज उन्नाव होंगे। जनपद न्यायाधीश विदुषी सिंह महोबा जिला जज संभल, न्याय विभाग में प्रमुख सचिव विनोद सिंह रावत जिला जज गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह को जिला जज लखनऊ बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।