विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire in Train: कानपुर पैसेंजर में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप

Published: Wed, 29 May 2024 07:42 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा टल गया है। यहां कानपुर पसैंजर ट्रेन में आग लगने से हड़कंप ...और पढ़ें

इंजन से दूसरे नंबर के कोच से धुंआ उठते देख कोच से यात्री चीखने लगे।
इंजन से दूसरे नंबर के कोच से धुंआ उठते देख कोच से यात्री चीखने लगे।

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज संगम से कानपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। इंजन से दूसरे नंबर के कोच से धुंआ उठते देख कोच से यात्री चीखने लगे। इस दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर दी। घबराहट में कुछ यात्री कूद भी गए।

गनीमत थी कि ट्रेन की गति धीमी थी और किसी यात्री को चोट नहीं आई। लोको पायलट और गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया और ट्रेन कानपुर के लिए रवाना कर दी गई। यह घटना प्रयागराज के अटरामपुर स्टेशन से दो किलोमीटर पहले बन रहे फ्लाईओवर के पास की है।

इसे भी पढ़ें-आगरा का पारा 48 पार, कानपुर-वाराणसी में सूरज जमकर बरसा रहे आग

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ल के मुताबिक ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुंआ निकल रहा था। इस दौरान चिंगारी निकलने लगी। इसे तत्काल बुझा लिया गया और ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें-पूर्व नौसेना अधिकारी के फ्लैट में देह व्यापार, अय्याशी का हर सामान मौजूद, शराब-कंडोम, यौन शक्ति की दवाएं आगरा पुलिस को मिलीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।