विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रयागराज में छापेमारी, मऊआइमा में एक परिवार के तीन कारोबारियों को पुलिस ने उठाया

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 01 Sep 2026 04:51 PM (IST)

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रयागराज में पुलिस ने छापेमारी की है। मऊआइमा से एक ...और पढ़ें

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन पटाखा कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन पटाखा कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

HighLights

  1. कौशांबी पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन को उठाया

  2. मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 15 की गई जान

संसू ,जागरण, हरिसेनगंज (प्रयागराज)। कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मनौरी बाजार स्थित मीरपुर गांव में 30 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। आसपास के मकान भी जमींदाज हो गए थे। इसमें अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस को इस पटाखा फैक्ट्री कारोबारियों के तार प्रयागराज में मिले हैं। गंगापार में मऊआइमा कस्बे में दबिश देकर कौशांबी पुलिस ने 30 अगस्त की देर रात दबिश दी। मऊआइमा कस्बा स्थित पूरे मियां जी मोहल्ले के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों (एक पुरुष तथा दो महिलाएं) को पकड़कर पूछताछ के लिए कौशांबी ले गई है।

इस संबंध में मऊआइमा के इंस्पेक्टर जगरदीश कुशवाहा का कहना है कि एक परिवार से जुड़े तीन पटाखा कारोबारियों को पूछताछ के लिए मऊआइमा कस्बे से कौशांबी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक यहां भी अवैध पटाखे का कारोबार चोरी छिपे जारी है। 12 अक्टूबर 2011 को किराए के मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री मे भयंकर विस्फोट हुआ था। इसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को शामिल करते हुए हुए जांच पड़ताल कर रही है।

बरामद हुआ था पटाखा, पकड़े गए थे कारोबारी

दो वर्ष पूर्व मऊआइमा की पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान सुल्तानपुर खास से 13 बोरी अवैध रूप से पटाखों का जखीरा बरामद करते हुए एफआईआर पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की थी। ऐसे में यदि पुलिस प्रशासन अवैध पटाखों पर शिकंजा कसने के लिए निरंतर अभियान चलाती है तो निश्चित रूप से अवैध पटाखों के आयात निर्यात पर लगाम लग सकता है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब 15 लोगों की मौत; 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह भी पढ़ें- कौशांबी हादसे के बाद खेतों में बिखरे मानव अंग को एकत्र करना चुनौतीपूर्ण था, पटाखों के ब्लास्ट में दहल रहे थे मददगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।