Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी: LPG टैंकर ब्लास्ट का एक और VIDEO आया सामने, दो टोलकर्मियों की भी मौत; मृतकों की संख्या हुई पांच

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुए एलपीजी टैंकर हादसे में घायल दो टोलकर्मियों, हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्या की प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दोनों घायल टोलकर्मियों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा था इलाज

    2. जिले के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को दर्दनाक हादसे में कई लोग झुलस गए थे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा पर एलपीजी से भरा टैंकर टकरा गया था। इस हादसे में जख्मी टोलकर्मी हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्या की भी मौत हो गई। दोनों का प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।

    कौशांबी जिले के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि गुरुवार यानी दो जुलाई को इलाज के दौरान रायबरेली के नसीराबाद, राजापुर निवासी 29 वर्षीय हीरामणि सिंह और मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी में रहने वाले 23 वर्षीय कृष्णपाल मौर्या की सांस थम गईं।

    हीरामणि के अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता वीरेंद्र बहादुर की कई साल पहले निधन हो चुका था। हीरामणि की मौत से पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे युग, वेद और मां मायावती सिंह बिलख पड़ी। वह पिछले दो साल से टोल प्लाजा पर नौकरी कर रहा था।

    पुष्पराज मौर्या का छोटा बेटा कृष्णपाल भी टोल प्लाजा पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे पहले हंडिया निवासी अनिल कुमार की एक जुलाई को मौत हुई थी। कौशांबी में सिहोरी टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराकर एलपीजी टैंकर पलट गया था।

    खबरें और भी

    हादसे में टैंकर चालक धर्मेद्र दुबे और कर्मचारी आलोक की उसी दिन मौत हो गई थी। कहा गया है कि जख्मी अतुल को परिवार वाले रीवा लेकर चले गए हैं। चौकी इंचार्ज एसआरएन आशुतोष सिंह ने बताया कि हादसे में जख्मी दो युवकों की गुरुवार को मौत हुई, जिनका पोस्टमार्टम करवाया गया है।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर टैंकर की टक्कर से लगी आग ने मचाई भारी तबाही, महज सवा दो घंटे में सब कुछ राख

    यह भी पढ़ें- यूपी: कौशांबी में टोल बूथ से टक्कर के बाद LPG टैंकर में लगी आग, पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे