यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: गिरफ्तारी से पहले आतंकी का पुलिस से हुआ था सामना...! सिक्योरिटी देखकर करने लगा अजीबोगरीब हरकत
Khalistani terrorist News Update खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह की गिरफ्तारी से पहले पुलिस का सामना हो चुका था! ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दी ...और पढ़ें

HighLights
- गिरफ्तारी से पहले संदिग्ध व्यक्ति की मिली थी सूचना
- विक्षिप्त समझकर पुलिस ने उस स्थान से हटाया था
जागरण संवाददाता, कौशांबी। खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को लेकर कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब पता चला है कि गिरफ्तारी से कई दिन पहले ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना दी थी। तब पुलिस जंगल में बने सुरंगनुमा स्थान पर पहुंची थी। वहां एक व्यक्ति बैठा था, जो पुलिस को देखते ही अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। वह ठीक से बोल भी नहीं रहा था।
हुलिया और उसकी हरकतों के आधार पर पुलिस उसे विक्षिप्त समझा और फिर वहां से हटा दिया था। मगर आतंकी के पकड़े जाने के बाद जब उसकी तस्वीर प्रसारित हुई तो यह चर्चा तेज हो गई कि लजर मसीह ही था, जो पुलिस को देखकर नाटक करने लगा था। इस आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि अगर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करती तो शायद उसकी सच्चाई का पहले ही पता चल जाता।
बताया गया है कि कोखराज थाने के पीछे जंगल है। उसी जंगल में एक सुरंगनुमा स्थान है। यहां तक पहुंचने के लिए पगडंडी है, जो मुख्य मार्ग से जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि आतंकी की गिरफ्तारी से कई दिन पहले कुछ लोग लकड़ी काटने के लिए जंगल की ओर गए थे। जहां पर एक व्यक्ति बैठा था और उसके पास कई बैग भी था। वह गांव वालों को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा था।
इसे भी पढ़ें- STF के रडार पर आतंकी लजर के हैंडलर, यूपी आने के बाद कई लोगों से साधा था संपर्क
ग्रामीणों ने सोचा कि सभी श्रद्धालु तो संगम की ओर जा रहे हैं और अगर यह भी स्नानार्थी है तो जंगल में क्या कर रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बैठा मिला। जब पुलिसकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए तो वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा।
खबरें और भी
.jpg)
खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह। जागरण
कभी मिट्टी उठाकर सिर पर रगड़ने लगता तो कभी पेड़ों से बात करने का प्रयास करता। काफी देर तक उसकी गतिविधि को समझने के बाद पुलिसकर्मियों ने माना कि युवक विक्षिप्त है। तब उसे वहां से हटाकर दूर भेज दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन उसकी हरकतें अजीब थी। फिलहाल वह आतंकी लजर मसीह ही थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।