विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में लंगड़े चोर ने उड़ाई भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 26 Oct 2026 01:58 PM (IST)

प्रयागराज में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में ...और पढ़ें

प्रयागराज में भाजपा नेता की कार होटल के सामने से चोरी हो गई।

प्रयागराज में भाजपा नेता की कार होटल के सामने से चोरी हो गई।

HighLights

  1. भाजपा नेता ने सिविल लाइंस थाने में ड्राइवर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

  2. गंगानगर राजापुर निवासी पीयूष जायसवाल की कार म्योर रोड स्थित होटल के सामने खड़ी थी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल की फार्च्यूनर कार चोरी हो गई। चोर लंगड़ा था जो निकट लगे सीसीटीवी कैमरे की जद में आ गया है।पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने ड्राइवर मायाशंकर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

म्योर रोड स्थित होटल के सामने से चोरी 

गंगानगर राजापुर निवासी पीयूष जायसवाल का कहना है कि उनकी कार म्योर रोड स्थित होटल के सामने खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने कार गायब कर दी। सीसीटीवी फुटेज के जांच में पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति लंगड़ाते हुए गाड़ी तक पहुंचा और फिर कार गायब कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश 

पीयूष ने आशंका जताई है कि ड्राइवर मायाशंकर की चोरी में संलिप्तता हो सकती है। उन्होंने ड्राइवर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चाेर और गाड़ी की तलाश की जा रही है। 

बैंक के बाहर से गायब कर दी बाइक

अतरसुइया क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बैंक के बाहर खड़ी बाइक गायब कर दी। घटना के बाद पीड़ित बैंक कर्मी राहुल सिंह ने अतरसुइया थाने में तहरीर दी है। जार्जटाउन निवासी राहुल का कहना है कि वह केनरा बैंक कल्याणी देवी शाखा में कार्यरत है। 16 अक्टूबर की दोपहर किसी चोर ने उसकी बाइक गायब कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रयागराज में महिला HOD से गाली-गलौज व अभद्रता, जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आबकारी सिपाही की मौत मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टर पर FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।