Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माफिया अतीक हाई कोर्ट के पास बनाना चाहता था लॉ फर्म, पांच करोड़ रुपये की जमीन की पूरी हुई जांच

    Updated: Tue, 07 May 2024 07:35 AM (IST)

    माफिया अतीक का बड़ा पुत्र उमर ने एलएलबी कर रखा है। माफिया चाहता था कि उसका बेटा बड़ा वकील बने इसके लिए उसने हाईकोर्ट के आसपास लॉ फर्म बनवाने के लिए 20 ...और पढ़ें

    माफिया अतीक अहमद ला फर्म बनवाने की तैयारी में था।
    माफिया अतीक अहमद ला फर्म बनवाने की तैयारी में था।

    HighLights

    1. अतीक की पांच करोड़ रुपये की जमीन की पूरी हुई जांच
    2. अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के तहत किया जाएगा कुर्क

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। हाई कोर्ट के पास माफिया अतीक अहमद ला फर्म बनवाने की तैयारी में था। इसके लिए उसने वहां जमीन खरीदी, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

    पुलिस की जांच में यह बेशकीमती जमीन सामने आई थी, जिसकी अब जांच पूरी हो गई है। अब इस जमीन को पुलिस अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के तहत कुर्क करेगी, जिसकी तैयारी शीघ्र शुरू होगी।

    इसे भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर को लेकर आया नया निर्देश, अब रुपये न हों, तब भी तीन दिन तक निर्बाध मिलती रहेगी बिजली

    माफिया अतीक अहमद का बड़ा पुत्र उमर अहमद ने एलएलबी कर रखा है। माफिया चाहता था कि उसका बेटा बड़ा वकील बने, इसके लिए उसने हाई कोर्ट के आसपास ला फर्म बनवाने के लिए वर्ष 2006 में करीब 14 लाख रुपये की जमीन अपने नाम खरीदी थी।

    इसे भी पढ़ें-प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर, देवरिया-बस्‍ती में हो सकती है बारिश

    माफिया और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा की कोशिश भी की, लेकिन पीडीए ने इस पर कार्रवाई करते हुए यहां हो रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया था।

    जमीन के बारे में पुलिस ने जांच शुरू की तो मालूम हुआ कि यह जमीन अतीक अहमद के नाम है, जिसे उसने बेहद कम कीमत में खरीदी थी। जबकि वर्तमान में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। पुलिस ने जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज एकत्र कर लिए हैं। अब इस जमीन के कुर्की करने की तैयारी शुरू की जाएगी।